अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में किसी ने खाई जेल की हवा, तो किसी ने गवाई अपनी जान

अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में किसी ने खाई जेल की हवा, तो किसी ने गवाई अपनी जान

नई दिल्ली: हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड की दुनिया और इसके माफिया फिल्मों में काफी मशहूर रहे हैं। गुजरे जमाने से लेकर नए दौर तक फिल्मों की कहानी में अक्सर जरायम की दुनिया के बादशाह देखने को मिल जाते हैं। लेकिन अंडरवर्ल्ड के ये डॉन ना सिर्फ फिल्मों की कहानी में देखने को मिलते हैं, बल्कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के दिल पर भी राज करते हैं। आज हम आपको कुछ एक्ट्रेसों के बारे में बताएंगे जो अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में इतनी पागल  हो गई थी कि उन्होंनें अपने करियर को भी दांव पर लगा दिया था।

मोनिका बेदी

अभिनेत्री मोनिका बेदी का नाम काफी समय तक अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ जोड़ा गया था। दोनों की लव स्टोरी ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मोनिका बेदी के सिर पर अबू सलेम का प्यार इस कदर चढ़कर बोला कि अपने करियर का ताक पर रख उन्होंने जेल की हवा तक खाई। 

सोना

इस लिस्ट में अभिनेत्री सोना भी शामिल हैं। डॉन हाजी मस्तान को अभिनेत्री से पहली नजर में ही इनसे प्यार हो गया था। इसके बाद सोना और हाजी ने एक-दूसरे के साथ शादी कर ली थी। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद हाजी मस्तान के मौत के बाद एक्ट्रेस बिल्कुल अकेली हो गई थीं।

अनीता अयूब

एक्ट्रेस अनीता अयूब का नाम मोस्ट वॉन्टेड डॉन दाऊद इब्राहिम संग जुड़ चुका है। दोनों के बीच काफी करीबी रिश्ते थे। कई रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया था कि जावेद सिद्दकी द्वारा अनीता को फिल्म में कास्ट करने से मना करने पर दाऊद ने उन्हें जान से मरवा दिया था।

मंदाकिनी

फिल्म राम तेरी गंगा मैली में अपनी बोल्ड सीन्स से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी पर भी अंडरवर्ल्ड किंग दाऊद इब्राहिम अपना दिल हार चुके हैं। दोनों को एक बार एक मैच साथ देखा गया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने हर बार दाउद संग अपने रिश्ते होने पर इनकार किया है। 

ममता कुलकर्णी

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी भी काफी डॉन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं। मशहूर ड्रग्स तस्कर विक्की गोस्वामी के साथ अपने गलत रिश्ते के चलते एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का करियर बर्बाद हो गया था। ममता ने विक्की के साथ शादी भी की थी। एक बार ड्रग्स केस के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।

Leave a comment