Ukraine-Russia Conflict: परमाणु परीक्षण की तैयारी में पुतिन, यूक्रेन और रूस के बीच जंग हुई तेज

Ukraine-Russia Conflict: परमाणु परीक्षण की तैयारी में पुतिन, यूक्रेन और रूस के बीच जंग हुई तेज

Ukraine-Russia Conflict: यूक्रेन औऱ रूस के बीच युद्ध दो साल से अधिक समय से हो रहा है। अब जंग फिर से तेज गती से बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन को हमला करने के अपनी मिसाइल देता है। तब रूस भी परमाणु परीक्षण कर सकता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास कई अन्य विक्लप भी है। हालांकि ये दावा विशेषज्ञों ने किया।इसके अलावा रूस ,ब्रिटिश के सैन्य संपत्ति या चरम सीमा पर भी हमला कर सकता है।             

जो बाइडेन और कीर स्टार्मर के बीच हुई थी चर्चा             

अब यूक्रेन पर पूर्व-पश्चिम तनाव एक नए और खतरनाक चरण में प्रवेश कर रहा है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन वाशिंगटन में इस मुद्दे पर बातचीत की है। बातचीत के दौरान चर्चा हुई है कि क्या यूक्रेन को अमेरिकी या ब्रिटिश मिसाइल से रूस पर हमला करने की अनुमति दी जाए। वहीं,रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को अब तक की अपनी सबसे स्पष्ट चेतावनी दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पश्चिमी देश इस तरह के कदम उठाती है तो इससे संघर्ष की प्रकृति बदल जाएगी। क्योंकि तब वह सीधे रूस से जंग लड़ेंगे।

अमेरिका-ब्रिटेन को को उचित प्रतिक्रिया देगा रूस      

यूक्रेन को रूस के खिलाफ विदेशी मिसाइलों के इस्तेमाल की अनुमति मिलने बाद रूस भी पश्चिमी देशों पर हमला सकता है। इससे पहले रूस ने पश्चिमी देशों के दुश्मनों को हथियारों से लैस करने की बात कही थी। साथ रूस अपने सहयोगी देशों में मिसाइल तैनात करने की बात कही थी। हैम्बर्ग में इंस्टीट्यूट फॉर पीस रिसर्च एंड सेक्योरिटी के विशेषज्ञ उलरिच कुहेन ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पुतिन हमला करने से पीछे नहीं हटेंगे। 

उन्होंने कहा कि वियत संघ के पतन के बाद यानी 1990 के बाद परमाणु हमला के बाद कोई परिक्षण नहीं किया है। परमाणु हमला होने की स्थिति में माहौल खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर यू्क्रेन, रूस पर हमला करता है। तो रूस भी जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा।

Leave a comment