‘सबसे खूनी अपराधी को गले लगाते हुए देखना निराशाजनक’, PM मोदी के रूस के दौरे पर यूक्रेन ने जताई आपत्ति

‘सबसे खूनी अपराधी को गले लगाते हुए देखना निराशाजनक’, PM मोदी के रूस के दौरे पर यूक्रेन ने जताई आपत्ति

Ukraine President On Modi: पीएम मोदी दो दिवसीय रूस के दौरे पर हैं। पीएम मोदी के रूस के दौरे से यूक्रेन नाराज हो गया है और कहा है कि ये यात्रा निराशाजनक और चिंताजनक है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बयान जारी किया है। जेलेंस्की ने कहा कि जब पीएम मोदी पुतिन से मुलाकात कर रहे थे, तभी रूसी मिसाइलें यूक्रेन पर हमला कर रही थीं।

रूस कीव में बच्चों के अस्पताल को निशाना बना रहा था। इसके साथ ही जेलेंस्की ने पुतिन को खूनी बताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को मॉस्को में दुनिया के सबसे खूनी अपराधी को गले लगाते हुए देखना निराशाजक है। ये एक शांति प्रयासों के लिए भी झटका है।

युद्ध नहीं है समाधान

गौरतलब है कि यूक्रेन को लेकर भारत ने कभी भी हमले का समर्थन नहीं किया है। भारत ने हमेशा बातचीत से ही हल निकालने की बात कही है। मॉस्को में भी पुतिन के आधिकारिक आवास पर उनके साथ अनौपचारिक बैठक में भी पीएम मोदी ने ये बात दोहराई कि युद्ध के मैदान पर कोई समाधान नहीं खोजा जा सकता है। भारत हमेशा क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता सहित संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने के पक्ष में रहा है। किसी भी मसले का हल युद्ध के मैदान पर नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है।

यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा हमला

बता दें, सोमवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है। बच्चो के अस्पताल के साथ ये हमला कई रिहायशी इलाकों की बड़ी इमारतों पर भी किया गया। जहां अस्पताल में 7 बच्चों की मौत हो गई तो वहीं एक शहर क्रिवी रीह में भी एक और हमले में 10 लोग मारे गए। रूस ने 40 से अधिक मिसाइलों के साथ पांच यूक्रेन के शहरों को निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की संख्या नहीं बताई जा सकती है।

Leave a comment