Two Days Two hero Passes Away: दो दिन, दो नायक, एक खलनायक और अब कैसे जिएंगे हम…

Two Days Two hero Passes Away: दो दिन, दो नायक, एक खलनायक और अब कैसे जिएंगे हम…

नई दिल्ली: कैसी है ये अनहोनी, हर आंख हुई नम, छोड़ गया जो तू अब कैसे जिएंगे हम, कुछ भी हो अब हमें जीना पड़ेगा. अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अनहोनी तो हो गई है. अनहोनी भी ऐसी जिसमें बॉलीवुड के दो दिग्गज शानदार और जानदार अभिनेता अब दुनिया को अलविदा कह गए. अपने पीछे छोड़ गए देश के लिए सिर्फ यादें, बातें और मुलाकातें साथ ही सुनहरा बॉलीवुड का सफर...जो लोगों के जहन से अब उतर नहीं रहा है. बुधवार का दिन दिग्गज अभिनेता इरफान खान के प्रशंसकों के लिए काला रहा. दो साल से लगातार कैंसर से दो चार होने के बाद से इरफान आखिरकार कैंसर की बीमारी से हार गए. जिसके बाद बॉलीवुड का एक नायक पूरे सिनेमा जगत को शोक में डूबने के लिए छोड़ गया.

बॉलीवुड को क्या पता था एक नायक के जाने के बाद दूसरे सदाबहार नायक ऋषि कपूर का भी स्टेशन आ गया है. जिससे अब ऋषि कपूर को भी जीवन को छोड़ना पड़ेगा. बॉलीवुड एक नायक को खोने के बाद से सदमे में था. लेकिन, दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मुंबई के एक अस्पताल में एक और नायक ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली. जिसके बाद से बॉलीवड ही नहीं बल्कि, पूरा देश गहरे शोक में डूब गया. दो दिन में दो नायकों को हमसे छिनने वाला एक ही खलनायक था कैंसर. इस घातक बीमारी से दोनों दिग्गज नायक करीब दो साल से लड़ रहे थे. दोनों ये नायक इस बीमारी को हराने के लिए विदेशों में भी अपना इलाज करा चुके है. लेकिन, आखिरकार वो पल आ ही गया. जब बॉलीवुड के दो नायक खलनायक से हार गए. पूरे देश की आंखों में आंसू छोड़ गए. दो नायकों का चला जाना निश्चित ही देश के लिए अपूर्णीय क्षति है. जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है.

Leave a comment