
Acidity while Fasting: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रूप में पूजा जाता हैं। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसी के साथ भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते है। कुछ लोग नौ दिनों के लिए व्रत रखते हैं तो कुछ पहला औऱ आखिरी रखकर कामना करते है।
ऐसे देखा जाए तो जंक फूड या बाहर का तला हुआ न खाकर सात्विक भोजन खाना ही व्रत की निशानी है। लेकिन व्रत रखने का कारण जो भी हो, इससे एसिडिटी की समस्या आम है। इसलिए इन टिप्स को फॉलो करने से एसिडिटी की समस्या को कम किया जा सकता है।
शरीर को रखें हाइड्रेट
नवरात्रि में व्रत के दौरान कई लोग पानी पीना कम कर देते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसी कारण गैस और एसिडिटी की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए गुनगुना पानी पीते रहें।
फलों का करें सेवन
व्रत के दौरान फल खाने शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। फलों में मौजूद फाइबर आंतों को भी स्वस्थ बनाए रखते है। जिससे पाचन क्रिया ठीक रहती है। इसके लिए व्रत के अनुकूल फलों का सेवन करना चाहिए।
चाय से बना लें दूरी
अक्सर व्रत में लोग चाय-कॉफी का सेवन करते है। लेकिन खाली पेट के बाद चाय के सेवन से शरीर को नुकसान होता है। इससे पेट में गैस और सीने में जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
फाइबर से भरपूर चीजें का करें सेवन
व्रत के दौरान स्वस्थ रहने के लिए फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए व्रत के अनुकूल राजगिरा, कुट्टू का आटा, समक के चावल और मखाना आदि का सेवन करना चाहिए।
Leave a comment