Tripura PM MODI LIVE: जनसभा में गरजे पीएम मोदी, ‘वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को अपना गुलाम समझ लिया था’

Tripura PM MODI LIVE: जनसभा में गरजे पीएम मोदी, ‘वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को अपना गुलाम समझ लिया था’

Tripura Assembly Election2023: त्रिपुरा के अगरतला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पक्ष में माहौल इसलिए है क्योंकि त्रिपुरा के लोगों को विकास आंखों के सामने दिख रहा है। त्रिपुरा में आज कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसकी भाजपा सरकार ने आगे बढ़कर सेवा ना की हो।

पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा के युवाओं, माता-बहनों ने चंदा की कंपनी वालों को फिर से 'रेड कार्ड' दिखा दिया है। त्रिपुरा के लोगों ने ऐलान कर दिया है, उन्हें सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मुझे जहां भी जाने का अवसर मिला है मैंने देखा है कि फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने का मन त्रिपुरा के लोगों ने बना लिया है। डबल इंजन की सरकार के लिए आपका समर्थन देखकर मेरी खुशी भी डबल हो गई है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था का राज। वामपंथी शासन ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था। यहां जो हाल थे उसे त्रिपुरा के लोग कभी भी भूल नहीं सकते। वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को अपना गुलाम समझ लिया था। उन्होंने कहा कि बीमारी की हालत में इलाज का खर्च किसी भी गरीब के लिए सबसे बड़ी चिंता होती है। इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार 'आयुष्मान योजना' लेकर आई है। इस योजना के ​तहत त्रिपुरा के करीब 2 लाख लोगों  ने अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवाया है।

Leave a comment