Tribute ACP Anil Kohli: कोरोना से जिंदगी की जंग हारे ACP अनिल कोहली, सीएम अमरिंदर सिंह ने जताया दुख

Tribute ACP Anil Kohli: कोरोना से जिंदगी की जंग हारे ACP अनिल कोहली, सीएम अमरिंदर सिंह ने जताया दुख

नई दिल्ली:देश में चारो ओर कहर बरपा रहे कोरोना से पंजाब ने अपना जांबाज सिपाही एसीपी अनिल कोहली को खो दिया. एसीपी अनिल कोहली 13 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अनिल कोहली को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण एसीपी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां, पर एसीपी कोहली ने अंतिम सांस ली. बता दे एसीपी लुधियाना में तैनात थे. एसीपी के निधन पर सीएम अमरिंदर सिंह ने गहरा दुख जताया है.  

एसीपी अनिल कोहली के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार और पूरे स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है. एसीपी कोहली की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. एसीपी की पत्नी के स्वास्थ्य में पहले से ज्यादा सुधार है. साथ ही एक महिला उप निरीक्षक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताते हुए कहा, 'ये बताते हुए बेहद दुखी हूं कि शुक्रवार को हमने एक अधिकारी गुरमैल सिंह कानूनगो को खो दिया, जबकि आज लुधियाना एसीपी अनिल कोहली को. इस आपदा की घड़ी में कोरोना वॉरियर्स को खोना राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है. इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ हूं. पूरा पंजाब भी उनका साथ देगा.

इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि हमारे अधिकारी भाई अनिल कोहली जो सहायक पुलिस आयुक्त पद पर तैनात थे, COVID-19 से लड़ते हुए शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई. अनिल पिछले 30 सालों से पंजाब के लोगों की सेवा कर रहे थे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.

बता दें कि कोरोना से अधिकारी को खोने का यह मामला नहीं है. इससे पहले भी हम इंदौर में भी डॉक्टरों को खो चुके है. जिसके बाद अलग-अलग राज्यों में हमने अधिकारियों को खोया है. जो देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है. देश में कोरोना के तेजी से पैर पसारने का सिलसिला जारी है. जिससे पूरे देश में कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है.

   

Leave a comment