Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: 7 अप्रैल को देशभर में बारिश! पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर; जानें दिल्ली-हरियाणा का मौसम

Aaj Ka Mausam: 7 अप्रैल को देशभर में बारिश! पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर; जानें दिल्ली-हरियाणा का मौसम

IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से सक्रिय होने वाला है। इस सिस्टम की चरम गतिविधि 7 और 8 अप्रैल को रहने की संभावना है, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

IMD के अनुसार, इस नए विक्षोभ के प्रभाव से 7 अप्रैल को उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी मौसम की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। देशभर में कहीं-कहीं बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है, हालांकि मुख्य असर उत्तर-पश्चिमी राज्यों पर रहेगा। इससे दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

तीन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जैसे जिलों में 7-8 अप्रैल को ओलावृष्टि, गरज-चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ अन्य राज्यों जैसे झारखंड और बिहार के चुनिंदा हिस्सों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि ओले और तेज हवाएं फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

दिल्ली-NCR का मौसम

7 अप्रैल को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक वाली बारिश की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम 20-22 डिग्री के करीब रहेगा। 8 अप्रैल को भी यही मिजाज बना रह सकता है।

UP-हरियाणा का मौसम 

इसके अलावा UP में 7-8 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर ओले भी गिरने की आशंका है। तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। तो वहीं, हरियाणा में भी 7 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर दिखेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किमी/घंटे की तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मिले सरकार विरोधी पोस्टर, FIR दर्ज, स्पेशल सेल करेगी जांच

Anti Government Posters: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सरकारी कामकाज पर सवाल उठाने वाले पोस्टर मिलने से हड़कंप मच गया। मेट्रो ट्रेन के अंदर दो पोस्टर चिपकाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मेट्रो रेलवे एक्ट, 2002 के तहत FIR दर्ज की है।पुलिस ने दोनों पोस्टर जब्त कर लिए हैं

बंगाल की खाड़ी में उठेगा तूफान! 28 से 30 अक्टूबर तक 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट

Bay of Bengal Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने मौसम विभाग की चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 23 अक्टूबर के

त्योहारों के सीजन में रैली से कारोबार प्रभावित होने की आशंका, राहुल गांधी से कार्यक्रम स्थगित करने की मांग

Delhi News: त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती ग्राहकों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों के बीच दिल्ली के कारोबारियों ने राहुल गांधी से प्रस्तावित रैली

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast