Ayodhya: राम मंदिर के मुख्य शिखर का निर्माण शुरू, होली से पहले तक राम दरबार की भी होगी स्थापना

Ayodhya: राम मंदिर के मुख्य शिखर का निर्माण शुरू, होली से पहले तक राम दरबार की भी होगी स्थापना

Ram Mandir Shikhara Construction: अयोध्या में आज से राम मंदिर के मुख्य शिखर का निर्माण शुरू हो गया है।पहले मंदिर निर्माण स्थल पर पूजा हुई, जिसके बाद शिखर में लगने वाले मुख्य पत्थर की मंदिर परिसर में पूजा की गई। इस पूजा में मंदिर निर्माण से जुड़ी सभी एजेंसियां और कर्मचारी अयोध्या पहुंचे हैं।

120 दिन में तैयार होगा मंदिर का शिखर

अयोध्या के राम मंदिर को सोमपुरा आर्किटेक्ट्स ने डिज़ाइन किया है। वहीं, नागर शैली से बनने वाले मंदिर का शिखर निर्माण भी उसी शैली में होगा। पूरे मंदिर की शिखर तक की ऊंचाई 161 फीट है। ऐसा बताया जा रहा कि शिखर के निर्माण में कम से कम 120 दिन का समय लग सकता है। इसी के साथ मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज भी लगाया जाएगा।

कंस्ट्रक्शन एजेंसी भी रहे मौजूद

आपको बता दें, राम मंदिर के निर्माण की मज़बूती और ख़ूबसूरती को ध्यान रखते हुए ही शिखर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर में शिखर सबसे मुश्किल माना जाता है। इसलिए निर्माण शुरू होने के समय सभी एजेंसीज़ के प्रतिनिधि मौजूद थे।  सोमपुरा आर्किटेक्ट्स के अलावा कंस्ट्रक्शन एजेंसी लार्सन एंड टुब्रो, सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट( CBRI) रुड़की, राष्ट्रीय भू-भौतिकीय अनुसंधान संस्थान( NGRI) के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

होली से पहले तक राम दरबार की स्थापना

राम मंदिर के मुख्य शिखर निर्माण के साथ जल्द ही राम दरबार की स्थापना की जाएगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल होली से पहले तक प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना हो जाएगी। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम दरबार की डिज़ाइन का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि राम दरबार संगमरमर का बना होगा। जिसमें राम, सीता, तीनों भाई और हनुमान जी की मूर्ति होगी। मूर्तिकार वासुदेव कामथ ने भी इसके डिज़ाइन को अप्रूव कर दिया है। अगले साल होली से पहले राम दरबार स्थापित हो जाएगा।  

Leave a comment