
Today Gold Silver Prize: होली के रंगों के साथ ही सोने और चांदी के बाजार में भी उत्साह देखने को मिला। भारत में होली के दिन सोना और चांदी दोनों में तेजी देखने को मिली।सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है तो वहीं चांदी के दामों में फिलहाल स्थिरता देखने को मिली है। मार्च के महीने मेंसराफा बाजारों में सोने-चांदी के कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिली रहा है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा किया गया है।
सोने की कीमतों में उछाल के बाद 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,64,170 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं कीमतों में उछाल देखी गई है। जिसके बाद चांदी की औसत कीमत लगभग ₹3,15,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। इज़राइल-ईरान संघर्ष के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल देखी गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में सोने-चांदी के दाम ऊंचे बने हुए हैं। 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,64,480-₹1,65,568 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,53,790-₹1,56,650 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी की कीमत ₹2,94,900 प्रति किलोग्राम (₹294.90 प्रति ग्राम) है।
विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों के मौसम में कीमती धातुओं में तेजी आम बात है, क्योंकि मांग बढ़ जाती है। होली और इसके बाद आने वाले शादियों के सीजन में सोने और चांदी की मांग और बढ़ सकती है।
Leave a comment