Search KhabarFast

Press ESC to close

प्रेम संबंधों में रुकावट बने प्रेमिका के भाई की हत्या, नहर में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

प्रेम संबंधों में रुकावट बने प्रेमिका के भाई की हत्या, नहर में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब के बठिंडा में अवैध संबंधों में रुकावट बने प्रेमिका के भाई की उसके जीजा के साथ मिलकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बठिंडा की सरहिंद नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है।

बठिंडा पुलिस को 1 मार्च को रमणदीप कौर नाम की लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके भाई की हत्या उसके प्रेमी और उसके जीजा ने कर शव को नहर में फेंक दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने लड़की के प्रेमी सुखबीर सिंह और उसके जीजा गुरप्रीत सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि सुखबीर और शिकायतकर्ता रमणदीप कौर के अवैध संबंधों में राम कृष्ण रुकावट बन रहा था। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान सुखबीर और गुरप्रीत ने राम कृष्ण के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

नहर में फेंका शव

हत्या के बाद शव को बठिंडा की सरहिंद नहर में फेंक दिया गया। आरोपियों ने मौके पर एक कार भी छोड़ दी, ताकि यह साबित किया जा सके कि राम कृष्ण ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है। लेकिन पुलिस पूछताछ में साफ हो गया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या का मामला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि अभी तक राम कृष्ण का शव नहर से बरामद नहीं हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, महिला के पति पर भी किया हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में पुलिस से महज 200 मीटर दूर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में आए पति पर भी चाकू से हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने महिला पर कई वार करने के बाद उसका चेहरा पत्थर से कुचलने की भी कोशिश की। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय व्यक्ति ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग, चंद पैसों के लिए महिला ने सारी हदें की पार; अब कसा शिकंजा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जो खबर आई है, वो वाक्य हैरत में डालने वाली है। क्यो कोई महिला चंदे पैसों के लिए घिनौना काम कर सकती है, वो भी नाबालिग के साथ। ये घटना सुनने में अजबी जरूर लग रहा है लेकिन, महिला ने जो किया उसे सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा।

69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

Online Romance Scam: 69 साल की उम्र में भी रोमांस की तलाश महंगी पड़ गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक बुजुर्ग डेटिंग ऐप पर जवान गर्लफ्रेंड से चैटिंग करने लगे, लेकिन मिलने पहुंचे तो हनीट्रैप का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर मारपीट की और नकदी, सोने के गहने समेत कुल 65,000 रुपये की संपत्ति लूट ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें