Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान के इस इलाके में 15 आतंकी ढेर, खुफिया जानकारी के बाद सेना ने चलाया ऑपरेशन

पाकिस्तान के इस इलाके में 15 आतंकी ढेर, खुफिया जानकारी के बाद सेना ने चलाया ऑपरेशन

Terrirost Killed In Pakistan:पड़ोसी देश पाकिस्तान पर अक्सर आतंकियों को प्रोत्साहित करने का आरोप लगता है। हालांकि, इस बार जो खबर आई है, वो उसके उलट है। पाकिस्तान में 15 आतंकियों को मार गिराया गया है। सेना को खुफिया जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन चलाया गया था।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया सेल ने यह जानकारी दी है। सेना ने कहा कि आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पाकिस्तान सेना ने ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को ढेर किया। सेना ने पहला ऑपरेशन बलूचिस्तान प्रांत के हरनोई जिले में चलाया।

भारी संख्या में हथियार बरामद

सेना ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान सैनिकों ने खवारिज ठिकाने पर जोरदार हमला किया और मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को मार गिराया गया। इस दौरान आतंकियों के पास से भारी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। पाकिस्तान सरकार ने 2024 में बैन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को फितना अल-खवारिज के तौर पर नोटिफाई किया, जो पहले के इस्लामी इतिहास के एक ग्रुप का जिक्र है, जो अक्सर हिंसा में शामिल रहता है।

दूसरे सैन्य ऑपरेशन में मारे गए 3 आतंकी

इसके अलावा, बलूचिस्तान के बसीमा जिले में किए गे एक और खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला। जिसके बाद सेना ने कैलिबर हथियार का इस्तेमाल कर कार्रवाई शुरू की। सेना ने कहा कि गोलीबारी के बाद दूसरे ऑपरेशन में 3 आतंकियों को मारा गया। बता दें कि बलूचिस्तान में आतंकी संगठन काफी एक्टिव है। आतंकवादी अक्सर सुरक्षाबलों और सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाते हैं। वहीं, पाकिस्तान सरकार इन हमलों के लिए बलूच लिबरेशन आर्मी और टीटीपी पर आरोप लगाती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस्लामाबाद में सजेगी बड़ी कूटनीतिक मेज, जेडी वेंस से लेकर अराघची तक...अमेरिका-ईरान के कई नेता होंगे आमने-सामने

Islamabad Diplomatic talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना हुआ है। मध्य पूर्व में छह सप्ताह चली हिंसक जंग और दो सप्ताह के विराम के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति की दिशा में पहली औपचारिक वार्ता शुरू हो रही है।

ईरान वार्ता के बीच ट्रंप ने खोला ऊर्जा भंडार का पिटारा, दुनिया को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

US Oil and Gas Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए दुनिया के तेल आयातक देशों को अमेरिकी तेल और गैस खरीदने का खुला आमंत्रण दिया है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast