तिरुपति मंदिर के लड्डू बनाने वाले घी बाथरूम क्लीनर से किए गए थे तैयार! सीएम नायडू का बड़ा दावा

तिरुपति मंदिर के लड्डू बनाने वाले घी बाथरूम क्लीनर से किए गए थे तैयार! सीएम नायडू का बड़ा दावा

CM Naidu On Tirupati Mandir Row: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भक्तों को बांटे जाने वाले लड्डू के प्रसाद पर बवाल फिर से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दावा करते हुए कहा कि जगन सरकार के दौरान लड्डू बनाने के लिए जिस घी का इस्तेमाल किया गया, वह बाथरूम साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकलों से बनाया गया था।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि तिरुपति मंदिर के लड्डू बाथरूम क्लीनिंग के लिए यूज होने वाले केमिकल से बने घी से तैयार किए गए थे। 
 
सीएम नायडू का बड़ा दावा 
 
सीएम नायडू ने वाईएसआरसीपी पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रसाद में मिलावट करके मंदिर की पवित्रता को खत्म करने की कोशिश की है। पांच साल तक उन्होंने केमिकल से बने घी से गोविंदा का प्रसाद तैयार किया। यह घी बाथरूम क्लीनर के लिए प्रयोग होने वाले केमिकलों से बना था। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घी को लेकर दावा कुरनूल जिले के येम्मिगनूर में एक कार्यक्रम के दौरान किया। इस कार्यक्रम में वह किसानों को 'आपकी जमीन- आपका अधिकार' पट्टादार पासबुक वितरित करने पहुंचे थे। 
 
लड्डू में आया फर्क 
 
सीएम नायडू ने आगे कहा कि पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी दावा का है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो और विशेष जांच दल ने उनको क्लीन चिट दे दी है, लेकिन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष रह चुके उनके चाचा वाई.वी. सुब्बा रेड्डी ने खुद प्रसाद में मिलावट की बात स्वीकार की है। जगन मोहन ने मिलावटी प्रसाद से टीटीडी को अपवित्र करने के बाद स्थिति को सुधारने का प्रयास किया है। प्रसाद में पहले और अब दिए जाने वाले लड्डू में बहुत बड़ा फर्क है। 

Leave a comment