IND vs ENG U-19 WC: अंडर-19 WC में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, इंग्लैंड के खिलाफ बरसाए छक्के-चौके

IND vs ENG U-19 WC: अंडर-19 WC में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, इंग्लैंड के खिलाफ बरसाए छक्के-चौके

IND vs ENG U-19 WC, Vaibhav Suryavanshi: ICC अंडर-19क्रिकेट विश्व कप 2026के फाइनल मुकाबले में भारत की युवा टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत की है, जिसमें 14वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की धुंआधार पारी ने सभी का ध्यान खींचा। सूर्यवंशी ने मात्र 80गेंदों पर 175रनों की पारी खेली, जिसमें 15चौके और 15छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने न केवल इंग्लैंड के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी, बल्कि भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

71गेंदों में 150रन

सूर्यवंशी ने अपना शतक सिर्फ 55गेंदों में पूरा किया, जो अंडर-19विश्व कप फाइनल में सबसे तेज शतक है। उन्होंने 150रन का आंकड़ा 71गेंदों में छुआ, जो फाइनल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा हासिल किया गया पहला 150+ स्कोर है। इस पारी के दौरान उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा, कुल 20छक्कों के साथ।

बता दें, यह मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। सूर्यवंशी की पारी की बदौलत भारत ने शुरुआती ओवरों में ही दबदबा बना लिया। कप्तान आयुष महात्रे के साथ उनकी साझेदारी ने टीम को मजबूत नींव प्रदान की। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रनों का पीछा करते हुए सूर्यवंशी ने 33 गेंदों पर 68 रन बनाए थे, जो टूर्नामेंट का सबसे बड़ा लक्ष्य था।

Leave a comment