पाकिस्तान को लेकर अनुराग ठाकुर ने की ऐसी मांग, सोच में पड़ा ICC;PCB में भूचाल!

पाकिस्तान को लेकर अनुराग ठाकुर ने की ऐसी मांग, सोच में पड़ा ICC;PCB में भूचाल!

Anurag Thakur Ask Action Aganist Pakistan: पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले पर भाजपा सांसद ने अनुराग ठाकुर ने आईसीसी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत ने जब भी आईसीसी टूर्नामेंट आयोजित किए हैं, उनमें खिलाड़ियों और टीमों को बेहतर सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाएं दी गई हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत वैश्विक क्रिकेट में बड़ा योगदान देता है। इसके बावजूद अगर कोई देश राजनीतिक बहाने बनाकर भारत खेलने नहीं आता है, तो उस पर सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंध- ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान की आईसीसी ग्रांट पर रोक लगाई जाए और उसे कुछ वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में खेल योजनाओं को राजनीतिक दबाव से बचाया जा सकेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईसीसी पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाए ताकि, वह अन्य देशों के खिलाफ भी मुकाबले न खेल सके।

भारत-श्रीलंका हैं मेजबान

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका के तीन अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है लेकिन, टूर्नामेंट से पहले खेल से ज्यादा राजनीति हावी नजर आ रही है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया, जबकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इससे आईसीसी और ब्रॉडकास्टर्स को आर्थिक नुकसान का अनुमान है और पाकिस्तान पर संभावित कड़े प्रतिबंधों की चर्चा तेज हो गई है।

Leave a comment