Search KhabarFast

Press ESC to close

कब होगी टाइगर-3 रिलीज, सलमान खान ने प्रोमो जारी कर बताई तारीख

कब होगी टाइगर-3 रिलीज, सलमान खान ने प्रोमो जारी कर बताई तारीख

नई दिल्ली:  सलमान खान की अपनी आने वाली फिल्म टाइगर-3 के रिलीज की घोषण कर दी गई है। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर फिल्म के रिलीज की तारीख का ऐलान किया है। साथ ही फिल्म का प्रोमो भी जारी किया है। उन्होंने लिखा कि आप सब अपना ख्याला रखें। 2023 की ईद पर टाइगर 3 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। 21अप्रैल 2023 को टाईगर 3 एक बड़े पर्दे पर आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।

फिल्म में सलमान और कैटरीना कैफ के अलावा अभिनेता इमरान हाशमी भी हैं। कुछ दिन पहले, टाइगर 3 की पूरी कास्ट शूटिंग के लिए दिल्ली में आई थी। भारत के साथ-साथ तुर्की, ऑस्ट्रिया और रूस सहित कई देशों में इस फिल्म की शूटिंग की गई है। टाइगर 3 में सलमान रॉ एजेंट, अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर की भूमिका निभाएंगे, जबकि कैटरीना महिला प्रधान जोया की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

एक था टाइगर नामक लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म 2012में आई और कबीर खान द्वारा निर्देशित की गई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। दूसरी फिल्म, टाइगर ज़िंदा है 2017में रिलीज़ हुई थी और इसका निर्देशन अली अब्बास ज़फ़र ने किया था। सलमान और कैटरीना ने फ्रैंचाइज़ी की दोनों फिल्मों में अभिनय किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast