
Building Collapsed In Meerut: देश के कई हिस्सों में पिछले कई हफ्तों से भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण कई जगहों से मकान गिरने की तस्वीर सामने आई है। इस बीच मेरठ से ठीक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां दो मंजिला मकान गिर गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, प्रशासन और स्थानीय लोगों की सक्रियता के कारण कई लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल लोगों को अस्पताल भेज दिया गया। गौरतलब है कि यह घटना शनिवार शाम की है। बता दें, मेरठ और इसके आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण पुराने मकानों का ढहने का खतरा बढ़ गया है।
NDRF और SDRF ने संभाला रेस्कयू
मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में एक दो मंजिला मकान गिर गया। जानकारी के अनुसार, मकान जर्जर अवस्था में था। पिछले तीन दिनों से मेरठ में भारी बारिश हो रही थी। जिसके कारण यह मकान गिर गया। हालांकि, जब यह घटनी घटी तब घर में एक ही परिवार के 8-10 लोग थे। मकान गिरने के कुछ ही देर बाद रेस्कयू टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से शाम के आठ बजे रेस्कयू को शुरु किया गया। मलबा से लोगों को निकालने के लिए कटर का उपयोग किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लगों ने भी काफी मदद की। लेकिन इसके बावजूद 7 लोगों को नहीं बचाया जा सका। वहीं, अन्य घायल लोगों को, जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने बताया कि मकान के मलबे में दबने वाले एक ही परिवार के करीब 8 से 10 लोग हैं। जब यह हादसा हुआ है उस वक्त उनके परिजन दूसरी जगह पर थे जिसकी वजह से वह बच गए हैं। उन्होंने प्रशासन को सूचना दी है कि उनके बाकी परिवार के सदस्य दबे हुए हैं. मौके पर दमकलकर्मियों और पुलिस ने रेस्क्यू स्टार्ट किया है। वहीं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। वह भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
Leave a comment