Search KhabarFast

Press ESC to close

“इसे नमाजवाद कहा जाए”, वक्फ संशोधन कानून विरोधी रैली को लेकर राजद-कांग्रेस पर भड़की BJP

“इसे नमाजवाद कहा जाए”, वक्फ संशोधन कानून विरोधी रैली को लेकर राजद-कांग्रेस पर भड़की BJP

Anti Waqf Bill Rally Patna: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के द्वारा बिसात बिछानाशुरु हो गया है। रविवार को इसकी एक झलक भी पटना के गांधी मैदान में देखने को मिला। वक्फ संशोधन बिल के विरोध में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। मंच पर बिहार के तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को जगह दी गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी सत्ता बिहार में आती है तो वो वक्फ कानून को कुड़ेदान में फेंक देंगे। अब इस पर भाजपा ने पलटवार किया है। राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हम संविधान को कुड़ेदान में फेंकने नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश शरिया से नहीं संविधान से चलेगा।

“कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे”

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "हाल ही में भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे भयावह अध्याय आपातकाल के 50 वर्ष पूरे हुए। लेकिन यह बेहद दुखद है कि कल पटना के उसी गांधी मैदान में, जहां आपातकाल के दौरान लाखों लोग संविधान की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना जुटे थे, एक रैली आयोजित की गई जिसमें तेजस्वी यादव ने कहा कि हम संसद द्वारा पारित कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे। उन्होंने वक्फ एक्ट के बारे में कहा कि हम इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे, जबकि इसे भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया है। इसका मतलब है कि संसद, न्यायपालिका के प्रति कोई सम्मान नहीं है। तेजस्वी यादव और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के अन्य नेताओं ने वोट बैंक के चक्कर में जो कुछ भी कहा है, उससे यह स्पष्ट है कि वे संविधान को कूड़ेदान में फेंकने की 50 साल पुरानी मानसिकता से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।"

“समाजवाद के विचार से बिल्कुल विपरीत”

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा,"भाजपा और NDA गठबंधन इस बात के लिए गत संकल्पित है कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को और उसके किसी भी प्रावधान को कोई कूड़े में फेंकना चाहेगा तो हम उसे नहीं होने देंगे। मैं INDI गठबंधन से पूछना चाहता हूं कि क्या आप बिहार में साउदी अरब, इंडोनेशिया, तुर्की और ISIS से ज्यादा बड़ा शरिया कानून लागू करने की सोच रहे हैं? हमें इस बात का सीधा और स्पष्ट जवाब चाहिए। मैं राजद और सपा जैसे दलों से पूछना चाहता हूं कि समाजवाद तो धन का समान वितरण होना चाहिए यह कहता है लेकिन आप कह रहे हैं कि 49 लाख एकड़ जमीन पर चंद लोगों का कब्जा होना चाहिए। यह एक सोची समझी मानसिकता है जो समाजवाद के विचार से बिल्कुल विपरीत है।"

“इसे नमाजवाद कहा जाए”

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, "समाजवाद का चोला ओढ़े ये दल जैसे आरजेडी, समाजवादी पार्टी आदि गरीब और दबे-कुचले मुसलमानों के हक के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं। इसलिए आरजेडी और एसपी के समाजवाद को कतई समाजवाद नहीं कहा जा सकता। अगर इसे नमाजवाद कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। बीजेपी और एनडीए गठबंधन इस बात पर अड़ा हुआ है कि अगर कोई बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को, उसके किसी भी प्रावधान को कूड़ेदान में फेंकना चाहेगा तो हम ऐसा नहीं होने देंगे।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष हुआ आक्रामक, प्रियंका गांधी और अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

Education Minister Resigns: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रियंका, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 25 जुलाई 2026 वह दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है।

‘डरो मत!’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

Rahul Gandhi Statement: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इस पर राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

UP Election 2027: मुरादाबाद में ओवैसी का बड़ा संदेश, बोले- बीजेपी को रोकने के लिए गठबंधन को तैयार

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast