Search KhabarFast

Press ESC to close

महाराष्ट्र के इस गांव ने EVM से मतदान बैन, ग्राम सभा में प्रस्ताव हुआ पास

महाराष्ट्र के इस गांव ने EVM से मतदान बैन, ग्राम सभा में प्रस्ताव हुआ पास

Proposal Aganist EVM: महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित कोलेवाड़ी ग्राम सभा ने भविष्य में होने वाले चुनावों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के मतपत्रों के जरिए कराने का प्रस्ताव पारित किया है। यह गांव महाराष्ट्र में ईवीएम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला दूसरा गांव बन गया है। बता दें किॉ, कोलेवाड़ी गांव कराड (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। जिसका प्रतिनिधित्व पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण करते थे। हालांकि, उन्हें इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार अतुल भोसले से खिलाफ 39,355 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।  

महाराष्ट्र का ये दूसरा गांव

ग्राम सभा ने यह प्रस्ताव तब पारित किया, जब कोलेवाड़ी के निवासियों ने ईवीएम के जरिए डाले गए मतदान पर संदेह जताया। उनकी मांग है कि चुनावों में पारंपरिक मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाए, ताकि चुनाव की प्रक्रिया पर विश्वास दोबारा हो सके। इससे पहले सोलापुर के मालशिरस निर्वाचन क्षेत्र के मरकडवाड़ी गांव में भी कुछ लोगों ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे और मतपत्रों के जरिए मॉक पुनर्मतदान कराने का प्रयास किया गया था लेकिन, प्रशासन और पुलिस ने इसे विफल कर दिया और इस मामले में कार्रवाई की थी।

मतपत्रों के जरिए हो चुनाव

कोलेवाड़ी ग्राम सभा के एक व्यक्ति ने कहा कि ग्राम सभा ने प्रस्ताव पारित कर स्पष्ट रूप से बताया गया है कि भविष्य में चुनाव केवल ईवीएम के बजाय मतपत्रों के जरिए कराए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन मतपत्रों के माध्यम से मतदान की अनुमति नहीं देता, तो लोग मतदान का विरोध करेंगे।            

जिला कलेक्टर ने क्या कहा?

सतारा जिले के कलेक्टर जितेंद्र दूदी ने इस प्रस्ताव को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके कार्यालय को अभी तक ग्राम पंचायत से कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, "जब हमें प्रस्ताव मिलेगा, तो हम इसे लेकर आवश्यक कदम उठाएंगे।            

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Dearness Relief Hike: पुराने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई राहत बढ़ाने का ऐलान

केंद्र सरकार ने पुराने केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई राहत यानी डियरनेस रिलीफ (DR) बढ़ाने का फैसला किया है।

सरकारी कर्मचारियों को लगा तगड़ा झटका! पुरानी पेंशन और NPS को लेकर बड़ी खबर

Pension Scheme: 8वें वेतन आयोग को लेकर देशभर में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच पुरानी पेंशन बनाम राष्ट्रीय पेंशन योजना का मुद्दा फिर से गरमा गया है। कर्मचारी यूनियन लंब वक्त से मांग कर रही है कि OPS बहाल किया जाए। क्योंकि इसमें रिटारयमेंट के बाद बेसिक सैलरी का 50 फीसदी और डीए के साथ गारंटिड पेंशन मिलती है।

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

सप्ताह का पहला दिन आम लोगों के लिए महंगाई का बड़ा झटका लेकर आया। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast