Italy PM Welcome: यूरोपीय देशों के सम्मेलन में कुछ यूं हुआ, इटली की PM मेलोनी का वेलकम

Italy PM Welcome: यूरोपीय देशों के सम्मेलन में कुछ यूं हुआ, इटली की PM मेलोनी का वेलकम अल्बानिया की राजधानी तिराना में आयोजित यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (EPC) शिखर सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का स्वागत एक अनोखे और यादगार अंदाज में हुआ। जबरदस्त हो रही बारिश के बीच रेड कार्पेट पर अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने घुटनों पर बैठकर और हाथ जोड़कर मेलोनी का स्वागत किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह दृश्य न केवल दोनों देशों के बीच गहरे राजनयिक रिश्तों को दर्शाता है, बल्कि रामा की शोमैनशिप और मेलोनी के बढ़ते वैश्विक कद को भी दिखाता है।
बारिश में छाता से स्वागत
सम्मेलन की शुरुआत रेड कार्पेट पर हुई, जहां रामा नीले छाते के साथ EPC लोगो वाली टाई और अपने सिग्नेचर स्नीकर्स में खड़े थे। करीब 6 फुट 7 इंच लंबे रामा ने मूसलाधार बारिश के बावजूद हर यूरोपीय नेता का खुशी-खुशी स्वागत किया। मेलोनी के आगमन पर रामा ने छाता नीचे रखा और घुटनों पर बैठ गए, जिसे देख मेलोनी मुस्कुराईं और उन्हें उठाने की कोशिश की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और गले मिले। रामा ने मेलोनी को अपनी "इटालियन बहन" कहकर संबोधित किया, जिसका उनका रिश्ता और भी करीब हो गया है।
सम्मेलन का खासियत
EPC शिखर सम्मेलन में 40 से अधिक यूरोपीय नेता शामिल हुए, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन प्रमुख थे। रूस-यूक्रेन युद्ध, आप्रवासन और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। रामा ने सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए AI-जनरेटेड शिशु छवियों का प्रदर्शन भी किया, जिसने माहौल को हल्का किया। अल्बानिया के लिए यह आयोजन वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर था, खासकर जब रामा 2030 तक देश को यूरोपीय संघ में शामिल करने के अपने वादे पर कायम हैं।
अल्बानिया-इटली संबंध
रामा और मेलोनी के बीच मजबूत रिश्ते हैं, भले ही उनकी राजनीतिक विचारधाराएं अलग-अलग हों। मेलोनी दक्षिणपंथी ब्रदर्स ऑफ इटली की नेता हैं साथ ही रामा समाजवादी पार्टी का नेतृत्व करते हैं। दोनों ने प्रवासन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग किया है। यह स्वागत दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और राजनयिक संबंधों की गहराई को बखुबी दर्शासा।
Leave a comment