
Health Tips: कई लोगों को स्पाइसी और खूब मिर्च मसालेदार खाना पसंद होता है। उबला खाना बेस्वाद होने के चक्कर में ज्यादातर लोग अवॉइड करते हैं। दरअसल, माना जाता है कि सब्जियों और फलों को कच्चा खाना ही बेस्ट होता है। क्योंकि उससे उनके सारे पोषक तत्व हमें मिल जाते हैं। हालांकि, कई ऐसी सब्जियां और खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें उबालने से उनमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए दोगुने फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
कुछ खाद्य पदार्थों को उबालकर खाने से वह पोषक तत्वों के पावरहाउस बन जाते हैं। इतना ही नहीं उबली हुई चीजें खाना हमारे शरीर की डाइजेशन प्रक्रिया को भी आसान बनाता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जो उबालने के बाद अधिक पौष्टिक हो जाते हैं।
गाजर: गाजर को उबालने से उसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। ये विटामिन A का मुख्य स्रोत है जो आंखों, इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा के लिए जरूरी होता है। उबाली हुई गाजर कच्ची गाजर के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होती है।
पालक: पालक को उबालने से इसका ऑक्सालेट लेवल काफी कम हो जाता है। जिससे कैल्शियम और आयरन का अवशोषण बढ़ जाता है। जिनके शरीर में कैल्शियम या आयरन की कमी होती है, उनके लिए उबली हुई पालक खाना फायदेमंद होता है। इसके साथ ही, उबाली हुई पालक आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है।
टमाटर: टमाटर में लाइकोपीन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। उबले हुए टमाटर लो-कैलोरी फूड्स में शामिल हैं। वजन घटाने के लिए उबले हुए टमाटर खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
शतावरी: शतावरी को उबालने से विटामिन A, C और E की मात्रा बढ़ जाती है। इससे फेरुलिक एसिड नामक एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो सूजन कम करने में मदद करता है।
ब्रोकली: ब्रोकली को उबालने से ग्लूकोसाइनोलेट्स को रिलीज करने और उसका बैलेंस बनाए रखने में मदद मिल सकती है। ग्लूकोसाइनोलेटस, कंपाउंड्स का एक ऐसा समूह है, जिसमें कैंसर को जड़ से ठीक करने के गुण होते हैं। ब्रोकली को उबालकर खाने से इसे चबाना और डाइजेस्ट करना आसान हो जाता है।
शकरकंद:विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है शकरकंद। इसे उबालने से इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन की सोखने की शक्ति बढ़ जाती है। यानी बीटा-कैरोटीन हमारे शरीर में ज्यादा आसानी से अवशोषित हो पाता है। शकरकंद में विटामिन ए पाए जाते है। जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होते है। ये आपके इम्यून सिस्टम और त्वचा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
आलू: आलू से भले ही फैट बढ़ता हो, लेकिन इसे उबालकर खाने से फऐट बर्न होता है। उबले आलू में फाइबर होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।
अंडा: उबले अंडे में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। जो शरीर को ताकत देने और मसल्स को बिल्ड करने में मदद करता है।
चिकन: उबले चिकन में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। यह आंतों को हेल्दी बनाने के साथ ही शरीर को भी मजबूत बनाता है।
फलियां राजमा, काली दाल और चना जैसी फलियों में लेक्टिन और फाइटिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल्स को सोखने से रोकते हैं। इन चीजों को उबालने से इन तत्वों की मात्रा कम हो जाती है, जिससे शरीर को ये जरूरी मिनरल्स आसानी से मिल पाते हैं। इसी तरह सभी तरह की दाल, चावल, किनोआ और गोभी परिवार की सब्जियों को उबालने से उनकी ताकत बढ़ जाती है।
Leave a comment