
Health Tips:छुईमुईके नाम से जाना जाने बाला पौध सबको आम पौधों की तरह लगता हैं।लेकिन कुछ ही लोग इसके छुपे हुए गुणों के बारे में जानते हैं। इसे एक अन्य मान लाजवंती के नाम से भी जाना जाता है। जिसे आप आसानी से अपने घर के आस-पास पा सकते हैं। लेकिन आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई उपचारों के लिए सालों से हा रहा है। आयुर्वेद में इसे गुणों की खान माना गया है।
आयुर्वेद के अनुसार इसमें ऐसे गुण मोजुद हैं, जो इंफेक्शन से लेकर मेंटल हेल्थ के उपचार के लिए काफी कारगर माना जाता है। छुईमुई के पौधे में एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं। वहींसाथ ही सोचने की शक्ति, दिमाग, तनाव और अवसाद से बचने में मदद करने वाले एंटीडिप्रेसेंट गुण भी पाए जाते हैं। साथ ही ये कई गंभीर बीमारियों जैसे- बवासीर,डायबिटीजके इलाज में भी काफी मददगार है।
छुईमुईके पत्तों के सेवन से होने वाले फायदे
1. बुखार: छुईमुई या लाजवंती के पत्तों में उपस्थित अनेक आयुर्वेदिक गुण होते हैं जो शरीर के बुखार को कम करने में मदद कर सकते हैं।
2. सूखी खांसी: छुईमुई या लाजवंती के पत्तों का सेवन खांसी को कम करने में मदद कर सकता है।
3. पेट की समस्याएं: छुईमुई या लाजवंती के पत्ते पेट संबंधी समस्याओं जैसे कि आंतों की सूजन, गैस और पेट दर्द को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।
4. श्वसन संबंधी समस्याएं: छुईमुई या लाजवंती के पत्तों का सेवन श्वसन संबंधी समस्याओं जैसे ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और फेफड़ों की समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है।
5. अल्सर: छुईमुई या लाजवंती के पत्तों का सेवन अल्सर को ठीक करने में मदद कर सकता है।
Leave a comment