IPL 2024: पांड्या के कप्तान बनते MI में मची खलबली, क्या टीम छोड़ देगें ये स्टार खिलाड़ी?

IPL 2024: पांड्या के कप्तान बनते MI में मची खलबली, क्या टीम छोड़ देगें ये स्टार खिलाड़ी?

IPL 2024: MI टीम ने जब से नए कप्तान हार्द‍िक पंड्या की घोषणा की है। तभी से लगातार ये अफवाहें चारो तरफ फैल रही है कि MIटीम के कुछ खिलाड़ी टीम को छोड़ सकते है। इसमे सबसे पहले MI 'टीम के पूर्व कप्तान हिट मैन रोहित शर्मा का नाम सामने आ रहा है, साथ ही जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन सूर्यकुमार यादव कप्तानी बदलने के कारण टीम को छोड़ने का प्लान बना रहे है।

दरअसल,हिटम मैन  रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया जाना MI समेत तमाम क्रिकेट फैन्स को समझ में नही आया। बता दे कि,लोग जमकर MI की आलोचना कर रहे है। रोहित शर्मा 10 सालो से MI की कप्तानी कर रहे थे। उनकी कप्तानी में ही MI की टीम 5 बार IPL की विजेता बनी थी। यहीं देखते हुए इस फैसले को लोगो ने हैरान कर दिया है।

इन अफवाहों को लेकर टीम मैनेजमेंट ने क्या कहा?

वहीं अब इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही हैं कि सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे टीम के स्टार खिलाड़ी MI छोड़ने का विचार कर रहे है। लेकिन MI टीम के एक अधिकारी ने इन सारी बातो को खारिज कर दिया है, और बताया कि इस सीजन MI का कोई भी खिलाड़ी टीम से बाहर नहीं जाएगा।

टीम के सीनीयर अधिकारी ने खिलाड़ियों को टीम छोड़ने की अफवाहो को गलत बताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, 'खबरें पूरी तरह से  झूठी हैं। MI का कोई भी खिलाड़ी टीम छोड़कर नहीं जा रहा हैं, और आगे बताया कि यहां फैसला लेने से पहले खिलाड़ियों को विश्वास में लिया गया था। हिट मैन रोहित शर्मा को भी बताया गया था और वो इस डीसजन लेने के प्रोसेस का हिस्सा थे। लेकिन हिट मैन रोहित शर्मा को लेकर MI टीम की और से सफाई आई है कि वो टीम का हिस्सा बने रहेंगे। हमने इस चीज को बहुत बेहतर तरीके से संभाला है। हम आसपास की चीजों से संबंध‍त भावनाओं को समझते हैं, यह MI के लिए एक ट्रांज‍शन वाला फेस है।"

Leave a comment