‘बात होती है इंसानियत की’, भारत पाकिस्तान के रिश्ते पर ये क्या बोल गए सनी देओल

‘बात होती है इंसानियत की’, भारत पाकिस्तान के रिश्ते पर ये क्या बोल गए सनी देओल

Gadar 2 Release : 2001 की सुपरहिट फिल्म ‘गदर’की सीक्वल ‘गदर 2’सुर्खियों में बनी हुई है।ये फिल्म पूरे 22 साल बाद आ रही है। गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।वहीं बीते दिन फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। वहीं इस मौके पर सनी देओल ने भारत पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर बड़ी बात बोल दी है।     

भारत पाकिस्तान पर ये बोले एक्टर

गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च पर सनी देओल ने भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर कहा- कुछ ले जाने या लेने-देने की बात नहीं होती है। बात होती है इंसानियत की। झगड़े नहीं होने चाहिए। दोनों तरफ उतना ही प्यार है। ये सियासी खेल होता है जो सब नफरतें पैदा करता है। और वो ही आप देखेंगे इस फिल्म में भी। जनता कोई नहीं चाहती कि एक दूसरे के साथ हम झगड़ा करें। आखिर है तो सब इसी मिट्टी से ही हैं।

सनी देओल हो गए इमोशनल

वहीं ट्रेलर लॉन्च के दौरान इमोशनल हो गए। जिसके बाद अमीषा पटेल उनके आंसू पोछते नजर आईं। हुआ कुछ यूं की जब सनी देओल स्टेज पर आए तो उनके फैंस बोलने लगे-‘पाजी तुसी हमारी जान हो, हिन्दुस्तान की शान...हिंदुस्तान जिंदाबाद..’ जिसके बाद एक्टर भावुक हो गए।  बताते चलें, गदर 2 फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी देखने को मिलेगी।  

 

Leave a comment