Search KhabarFast

Press ESC to close

‘The Kashmir Files’ ने रचा नया इतिहास, 'दंगल' को पछाड़ 8वें दिन में की सबसे ज्यादा कमाई

‘The Kashmir Files’ ने रचा नया इतिहास, 'दंगल' को पछाड़ 8वें दिन में की सबसे ज्यादा कमाई

नई दिल्ली:  विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' की बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फिल्म ने 8वें दिन 100करोड़ का कलेक्शन कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' दूसरे वीकेंड में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग ताबड़तोड़ जारी है।

इतना ही नहीं द कश्मीर फाइल्स ने 8वें दिन की कमाई के मामले में आमिर खान की दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा द कश्मीर फाइल्स ने इतिहास रच दिया है। 8वें दिन फिल्म ने 19.15 करोड़ कमाए। ये कलेक्शन बाहुबली 2 (19.75करोड़) के करीब है और दंगल (18.59करोड़) से ज्यादा है। ये दोनों ही फिल्में आइकॉनिक हिट्स हैं। द कश्मीर फाइल्स ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर्स फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 19.15करोड़ कमाए। भारतीय बाजार में फिल्म का कुल कलेक्शन 116.45करोड़ हो गया है।

'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर सबसे मजेदार बात ये है कि सेकेंड वीक में फिल्म को पहले से ज्यादा स्क्रीनिंग मिली है। पहले दिन मूवी की 630 प्लस स्क्रीन्स थीं, लेकिन 8वें दिन तक 4000 स्क्रीन्स पर द कश्मीर फाइल्स दिखाई जा रही है। कश्मीरी पंडितों के दर्द पर बनी ये कहानी काफी सराही जा रही है। ये फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम में भी डब की जाएगी। इसका मतलब पक्का है कि द कश्मीर फाइल्स का आने वाले हफ्तों में और भी शानदार कलेक्शन होने वाला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast