Search KhabarFast

Press ESC to close

टोल प्लाजा पर गाड़ी रोकने का झंझट खत्म! नितिन गडकरी ने बैरियर फ्री करने का किया ऐलान

टोल प्लाजा पर गाड़ी रोकने का झंझट खत्म! नितिन गडकरी ने बैरियर फ्री करने का किया ऐलान

Barrier Free Toll: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश भर के कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर दिसंबर तक बिना किसी रुकावट के बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम लागू कर दिया जाएगा।

लॉजिस्टिक्स शक्ति समिट और अवार्ड्स 2026 कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए गडकरी ने कहा कि लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने के लिए भारत को बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित करना होगा। नितिन गडकरी ने कहा कि हम दिसंबर तक देश भर के कई नेशनल हाइवे बैरियर फ्री टोल लागू करने की योजना है।

कैसे काम करेगा सिस्टम?

दरअसल, नया सिस्टम एकीकृत तकनीकों का उपयोग करके बैरियर-फ्री टोलिंग की सुविधा देता, जिसमें AI एनालिटिक्स के साथ ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन और RFID-आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन शामिल हैं। जिसके तहत वाहनों को टोल प्लाजा पर रुके बिना हाई-परफॉर्मेंस ANPR कैमरों और FASTag रीडर्स के जरिए उनकी पहचान के आधार पर चार्ज किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को ई-नोटिस दिए जाएंगे। इनका भुगतान न करने पर FASTag को सस्पेंड किया जा सकता है। वहीं, VAHAN से संबंधित अन्य दंड भी भुगतान करना होगा।  

Also read: ‘152 में से 110 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतने जा रही है’ पहले चरण के मतदान के बाद अमित शाह ने किया बड़ा दावा

नितिन गडकरी ने क्या कहा            

नितिन गडकरी ने कहा कि अगर भारत एक वैश्विक शक्ति बनना चाहता है तो देश को लॉजिस्टिक्स लागत को एक कम करना होगा। उन्होंने कहा कि IIT चेन्नई, IIT कानपुर और IIM बैंगलोर द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट से पता चलता कि भारत में एक्सप्रेसवे और आर्थिक गलियारों के निर्माण से देश की लॉजिस्टिक्स लागत 16 फीसदी से घटकर 10 फीसदी हो गई है। नितिन गडकरी ने कहा कि लॉजिस्टिक्स की लागत अमेरिका में 12 फीसदी, यूरोपीय देशों में 12 फीसदी और चीन में 8-10 फीसदी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

राहुल गांधी के दावे को लेकर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- राजनीति में राहुल गांधी का ज्ञान शून्य

SIR प्रोसेस में गड़बड़ियों पर 2 चुनाव आयुक्तों (ECs) की आपत्ति के बारे में 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने  बड़ा खुलासा किया।   जिसे लेकर अब भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी का बयान सामने आया है।

Form 6 Changes: फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग का आया जवाब, जानें क्या है आपत्ति जताने का कारण?

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के तीन सदस्यों में से दो ने फॉर्म 6 में किए गए बदलाव पर औपचारिक रूप से आपत्ति जताई है। फॉर्म 6 वह आवेदन पत्र है जिसे भारतीय नागरिक पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए भरते हैं।

Kal Ka Mausam 25 September: चक्रवात अर्नब मचाएगा भयंकर तबाही, इन राज्यों में मंडरा रहा खतरा; तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

25 September Ka Mausam: बंगाल की खाडी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से चक्रवात अर्नब देश के कई राज्यों के लिए खतरा बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने बताया कि चक्रवात अर्नब की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast