दिल्ली चुनाव से पहले दलबदल का खेल जारी, भाजपा के एक और नेता ने थामा AAP का दामन

दिल्ली चुनाव से पहले दलबदल का खेल जारी, भाजपा के एक और नेता ने थामा  AAP का दामन

BJP Leader Again Joined Congress:  दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल का खेल जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल जनवरी या फरवरी तक हो सकता है। इससे पहले नेताओं में दल बदलने की होड़ लगी है। इस बार मौका आदमी पार्टी ने भुनाया है। वो भी पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे नेता को AAP ने अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है। इसके बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। वहीं, आप में शामिल होने के बाद  प्रवेश रतन कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के कामकाज से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा हमें दककिनार कर रही थी।                      

बता दें कि, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे प्रवेश रतन ने बुधवार यानी 4 दिसंबर को आप का दामन थाम लिया। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। अब बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी उनको पटेल नगर से प्रत्याशी बना सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, भाजपा ने उनको इसी सीट से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे। 

कई पार्टी का स्वाद चख चुके हैं                  

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था। उन्हें जीत भी मिली थी। साथ ही उनको दिल्ली सरकार में मंत्री भी बनाया गया था लेकिन, वह बागी हो गए थे। दलितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वह बसपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने बसपा के टिकट पर भी चुनाव लड़ा था। फिर वह भाजपा में शामिल हो गए थे।      

आप को थी चेहरे की तलाश              

बता दें कि, पटेल नगर से भाजपा विधायक राज कुमार आनंद भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद आम आदमी पार्टी को एक चेहरे की तलाश थी। जिसको पटेल नगर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जाए। अब आम आदमी पार्टी को वह खोज पूरी हो गई है। दूसरी तरफ पटेल नगर से भाजपा राज कुमार आनंद को प्रत्याशी बना सकती है। जिसके बाद एक फिर राज कुमार आनंद और प्रवेश रतन के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।                                           

Leave a comment