Search KhabarFast

Press ESC to close

संसद में SIR पर चर्चा के लिए तय हो गई तारीख, वंदे मातरम् पर इस दिन होगी चर्चा

संसद में SIR पर चर्चा के लिए तय हो गई तारीख, वंदे मातरम् पर इस दिन होगी चर्चा

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा। हालाकि, सरकार ने एसआईआर पर चर्चा करने के लिए तैयार हो गई है। साथ वंदे मातरम् पर बहस करने की तारीख तय हो गई है। दोनों विषय पर चर्चा कराने के लिए 10 घंटे का वक्त तय किया गया है। ऐसे में ये दोनो विषय सदन की सियासी तापमान को बढ़ा सकते हैं।

बता दें कि इस विषय पर मंगलवार यानी 9 दिसंबर को चर्चा होगी। वही, वंदे मातरम् पर संसद में 8 को चर्चा होगी। वंदे मातरम् पर चर्चा की शुरुआत पीएम मोदी करेंगे। वहीं, 10 दिसंबर को चुनाव सुधार यानी एसआईआर पर चर्चा का जवाब केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल देंगे।

बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में क्या हुआ

कांग्रेस सांसद के सुरेश ने बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल की मीटिंग के बाद बताया कि हमने चुनाव सुधारों पर चर्चा का मामला उठाया। सरकार इस विषय पर चर्चा कराने के लिए तैयार हो गई है। वंदे मातरम् पर भी सदन में भी चर्चा होगी। बता दें कि एसआईआर के मुद्दे पर पिछले दो दिनों में जबरदस्त हंगामा हुआ है। संसदीय कार्य मंत्री किरने रीजीजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने इसकी समयसीमा तय करने से इनकार कर दिया था। वहीं विपक्षी दलों ने मांग की कि एसआईआर पर चर्चा को अन्य कार्यों की तुलना में प्राथमिकता दी जाए।

संसदीय कार्य मंत्री क्या बोले

राज्यसभा में संसदीय मंत्री रीजीजू ने कहा कि वंदे मातरम् हमारे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा विषय है। चुनाव सुधार संबंधी मुद्दे भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। और भी मुद्दे हैं जो सदन में पार्टियां उठाना चाहेंगी, लेकिन विपक्ष ने एकजुट होकर एक मुद्दा उठाया है, इसलिए सरकार चर्चा को तैयार है। परंतु इसे वंदे मातरम् पर चर्चा से पहले लेना उचित नहीं होगा। इसपर तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि 14 से अधिक विपक्षी दल इस मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं, क्योंकि एसआईआर की वजह से लोग मर रहे हैं।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

HARYANA NEWS: ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- राजनीति में उनका काम तमाम हो चुका

HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

Haryana News:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के हुड्डा, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। आज फिर पेट्रोल के 2.61 रुपए जबकि डीजल पर 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast