दुनिया का वो शहर जहां मौत के बाद बच्चे बन जाते है पेड़!

दुनिया का वो शहर जहां मौत के बाद  बच्चे बन जाते है पेड़!

नई दिल्ली: दुनिया में अनेकों धर्म-जाति के लोग रहते है। वहीं अनेकों जाति के लोगों की शादी से लेकर अतिंम संस्कार के अलग-अलग रीति-रिवाज होते है। लेकिन दुनिया मे एक ऐसा देश है जिसमें मौत होने के बाद बच्चा पेड़ बन जाता है। हम बात कर रहे है इंडोनेशिया की। यहां एक समुदाय के लोग बच्चे की मौत होने के बाद उसे पेड़ के तने में छिपा देते है।

दरअसल इंडोनेशिया के ताना तरोजा में एक अजोबोगरीब परंपरा की पालना की जाती है जिसके बारें में जाकर आप हैरान हो जाएंगे। ताना तरोजा में रहने वाले लोगों का अंतिम संस्कार आम तरीके से किया जाता है। लेकिन वहीं के बच्चों की मौत होने के बाद उसके शव को किसी पेड़ के अंदर दफना दिया जाता है। वहीं के लोगों का मानना है कि बच्चे की मौत से लोगों में शोक की लहार तो होती है लेकिन अपने बच्चे को प्रकृति के साथ जोड़ने का उत्साह उन्हें फक्र से भर देता है।

इस पंरपरा के अनुसार, सबसे पहले पेड़ के तनों को अंदर से खोखला कर दिया जाता है। इसके बाद जब बच्चे की मौत हॉट है तो उसे कपड़े में लपेट कर इसी पेड़ के तने में डाल दिया जाता है। इससे शव धीरे-धीरे प्राकृतिक रुप से पेड़ का ही हिस्सा बनता चला जाता है। लोगों का कहना है कि इस तरह से दुनिया से चले जाने के बाद भी वो बच्चा पेड़ के रूप में हमेशा के लिए वहीं रह जाता है।उनका मानना है कि भलेही भगवान उनसे उनका बच्चा छीन लेते हैं लेकिन ये परंपरा उनके बच्चे को दूर नहीं जाने देती। वो हमेशा अपने मां-बाप के नजदीक रहते हैं।

Leave a comment