
ICC Womens Under 19-World Cup: क्रिकेट में हार जीत तो लगा रहता है लेकिन, कोई मजबूत टीम नई-नवेली टीम से हार जाए तो, यह थोड़ा आशचर्यजक है। क्रिकेट अनिश्चितताओं को खेल है। यह हम सभी बखूबी जानते हैं लेकिन, न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम अगर नाइजीरिया के सामने सरेंडर कर दे यह बात पचती नहीं है।
दरअसल इस वक्त आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कई टीमें हिस्सा ले रही है। वहीं, आज का मैच नाइजीरिया की महिला टीम और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच खेला जा रहा था। इस मैच को नाइजीरिया ने 2रनों से अपने नाम कर लिया। इसी साथ ही टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम का जीत का खाता भी नहीं खुला।
न्यूजीलैंड को 2 रन पड़ गया भारी
टूर्नामेंट के ग्रुप सी के मुकाबले में न्यूजीलैंड और नाइजीरिया दोनों का ये दूसरा मैच थे। इससे पहले न्यूजीलैंड को जहां अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार का स्वाद चखना पड़ा था। वहीं नाइजीरिया का मैच बेनतीजा रहा था। ऐसे में ये मुकाबला दोनों के लिए काफी अहम था। नाइजीरिया से मुकाबला होने के चलते न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी था लेकिन, नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड के भारी पलड़े को दबाते हुए अपनी जीत की शानदार कहानी लिख दी।
न्यूजीलैंड के लिए राह मुश्किल
नाइजीरिया और न्यूजीलैंड का मैच बारिश पर बारिश ने भी बाधा डाला। बारिश के चलते मैच में ओवर भी कम किए गए। दोनों टीमों के बीच 13-13 ओवर का मैच खेला गया। नाइजीरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 6 विकेट पर 65 रन बनाए। नाइजीरिया से हारने के बाद न्यूजीलैंड के लिए अब अगले राउंड में जाना मुश्किल लग रहा है। हर ग्रुप से 2 ही टीम टूर्नामेंट के अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी लेकिन लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड की अंडर 19 महिला टीम के लिए जाना अब मुश्किल लग रहा है। हालांकि, न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में अब एक मैच और खेलना है।
Leave a comment