
Sharad Pawar Lashesh Out On BJP: महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच एनसीपी प्रमुख (शरद गुट) शरद पवार ने भी मदतान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नाटा पटोले और सुप्रिया सुले के ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
शरद पवार ने कहा कि उनकी बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ भाजपा के आरोप ध्यान देने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति जेल में है। यह दर्शाता है कि भाजपा कितनी गिर गई है।
क्या है मामला?
दरअसल, मंगलवार यानी 19 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तांवड़े पर चुनाव से पहले पैसा बांटने का आरोप लगा था। उनपर महाराष्ट्र चुनाव में “नोट फॉर वोट”का आरोप लगा था। जिसके बाद भाजपा की तरफ से एनसीपी (शरद गुट) पर भी आरोप लगाया गया था। भाजपा ने दावा किया था विधानसभा चुनाव को प्रभावित करन के लिए नाना पटोले और सुप्रिया सुले के द्वारा बिटकॉइन का प्रयोग किया जा रहा है। भाजपा ने कहा था कि इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर गंभीर सवाल खड़ा होता है।
एमवीए की सरकार बननी चाहिए: शरद पवार
पुणे के बारामती में वोट डालने के बाद शरद पवार मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह चुनाव महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव महाराष्ट्र का भविष्य तय करेगा। शरद पवार ने आगे कहा कि मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे घर से निकलें और वोट करें। यह अच्छी बात नहीं की महाराष्ट्र में वोट प्रतिशत कम हो। साथ ही उन्होंने कहा कि एमवीए को बहुमत मिलना चाहिए।
Leave a comment