
Taiwan China Border Clash: चीन और ताइवान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता जा रहा है। हाल ही में चीनी फौज के 9 विमान ताइवान के सीम में देखे गए हैं। इसकी जानकारी खुद ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर दी है। हालांकि, इससे पहले भी कई बार चीन की ओर से इस तरह की कार्रवाई की गई है। शनिवार को ही रक्षा मंत्रालय ने चार पीएलएन के विमानों को ट्रैक किया था। हालांकि, बढ़ते तनाव के बीच जहां दोनों देशों के ऊपर पूरी दुनिया की नजर है तो वहीं, ताइवानी सेना भी पहले सतर्क हो गई है।
रक्षा मंत्रालय का आया बयान
एक्स पर एक पोस्ट में, ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा, "आज सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास सक्रिय 9 PLAN जहाजों का पता लगाया गया था। हमने स्थिति की निगरानी की है और इस पर तुंरत प्रतिक्रिया दी है। उड़ान पथ का आज चित्रण प्रदान नहीं किया गया है और इस समय सीमा के दौरान ताइवान के आसपास कोई पीएलए विमान संचालन का पता नहीं चला।"साथ ही इस मामले को लेकर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने भी सभी को कड़ी निगरानी रखने को कहा है। गौरतलब है कि, चीन के द्वारा किया गया यह कृत्य असामान्य नहीं है। समय-समय पर दोनों देशों के बीच भू- राजनीतिक तनाव बना रहता है।
चीन और ताइवान के बीच क्यों है संघर्ष
चीन और ताइवान के बीच जमीन को लेकर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, ताइवान, चीन के विस्तारवादी नीति का ही एक हिस्सा रहा है। चीन लंबे समय से ताइवान को अपनी जमीन बताता रहा है। हालांकि, ताइवान ने हमेशा से चीन की इस मंशा को नकारा है। ताइवान खुद को स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश बताते आया है। दुनिया के कई राष्ट्र भी ताइवान को लोकतांत्रिक और स्वतंत्र देश मानता है। और इसके साथ चीन के विचारों की निंदा करता है।
Leave a comment