‘कहानी घर-घर की’ शो का खत्म हुआ वनवास, जल्द इस चैनल पर दिखाया जाएगीा शो

‘कहानी घर-घर की’ शो का खत्म हुआ वनवास, जल्द इस चैनल पर दिखाया जाएगीा शो

नई दिल्ली: टीवी के शो अक्सर अपनी पहचान इस कदर पीछे छोड़ देते है कि सालों साल उसे भुलना मुमकिन नहीं होता है। शायद यहीं वजह होती है कि पुराने शो को फिर से टीवी पर दिखाया जाता है। ऐसे में दर्शकों की बेहद पसंदीदा शो टीवी पर आने वाला है। बता दें कि स्टार प्लस पर पुराना शो कहानी घर-घर की जल्द ही टीवी पर वापस लौट रहा है। यह शो अपने नए सीजन और क्रिएटिव कहानी के साथ एक बार फिर दर्शकों के लिए आने वाला है।

कहानी घर-घर की शो लगभग 14 सालों के बाद टीवी पर वापसी कर रहा है। यह शो की टीवी सीरियल इंडियन टेलीविजन का नंबर वन और सुपरहिट शो रहा है। इस शो के पार्वती और ओम हर घर का हिस्सा बन चुके थे। एक्ट्रेस साक्षी तंवर और किरण करमाकर ने लीड रोल में शानदार अभिनय किया था। वे हर किसी की पसंदीदा कलाकार बन गई थीं। साल 2000 में यह शो एक कल्ट शो बन गया था।

वहीं अब कहानी घर-घर की सीजन 2 जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। इस शो की वापसी की जानकारी स्टार प्लस चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी कर दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि 'घर-घर से जुड़ी कहानी, अब फिर दिखेगी हर घर में। हैशटैग कहानी घर-घर की शुरू हो रहा है फिर से 2 अगस्त से दोपहर 3:30 बजे स्टार प्लस पर।'

गौरतलब है कि साल 2000 में कहानी घर-घर की शो आया था। जिसके बाद से यह साल 2008 तक सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सीरियल्स की लिस्ट में बना रहा था। इस शो के पार्वती और ओम को हर घर में जाना जाने लगा था। एकता कपूर के इस सीरियल में साक्षी तंवर के साथ-साथ किरण करमाकर, अली असगर, श्वेता कावत्रा जैसे होनहार कलाकार नजर आए थे। साक्षी तंवर को अपने रोल पार्वती से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। उनके दमदार अभिनय से शो हिट हुआ था। महिला केंद्रित कहानी होने के कारण देश की महिलाओं की इस शो में जबरदस्त दिलचस्पी थी।

Leave a comment