Search KhabarFast

Press ESC to close

तेहरान ने किया युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज, तनाव के बाद फिर महंगा हुआ तेल

तेहरान ने किया युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज, तनाव के बाद फिर महंगा हुआ तेल

Oil Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में मजबूती आई और कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.3% बढ़कर 98.51 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि एक दिन पहले यह 95 डॉलर से नीचे थी। वहीं अमेरिकी क्रूड भी 1.6% बढ़कर 91.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

तेहरान ने नहीं किया प्रस्ताव स्वीकार

तेल की कीमतों में ये तेजी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण आई है। तेहरान ने अमेरिका की ओर से दिए गए युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिससे बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई। बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान को 15 सूत्रीय प्रस्ताव दिया था, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। इसके साथ ही अमेरिका ने क्षेत्र में अपने सैन्य कदम बढ़ाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

तेल की सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता

इस बीच ईरान और इजरायल के बीच हमले तेज हो गए हैं। ईरान ने खाड़ी देशों और इजरायल पर हमले किए, जबकि इजरायल ने तेहरान पर हवाई कार्रवाई की। इन घटनाओं ने वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा असर होर्मुज जलडमरूमध्य पर पड़ा है, जो ईरान और ओमान के बीच स्थित है। यह दुनिया का एक अहम तेल मार्ग है, जहां से करीब 20% वैश्विक तेल सप्लाई गुजरती है। युद्ध के बाद से यह मार्ग काफी हद तक प्रभावित हुआ है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

विशेषज्ञों के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक तेल की कीमतों में करीब 40% तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। यह स्थिति अब चौथे सप्ताह में पहुंच चुकी है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। अगर मिडिल ईस्ट में तनाव जल्द कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिसका असर आम लोगों पर भी पड़ेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच इस्लामाबाद में बातचीत की तैयारी, क्या सीजफायर खत्म होने के बाद होगी दूसरी वार्ता?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब बातचीत की नई कोशिशें तेज होती दिख रही हैं। खबर है कि दोनों देशों के बीच अगला दौर इस्लामाबाद में हो सकता है।

शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर जुटेंगे ईरान-अमेरिका के प्रतिनिधि, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान

America-Iran Talk:अमेरिका और ईरान के बीच कल पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने वाली है। इसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर कल समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर करार हमला करेंगे। साथ ही हर बिजली संयंत्र और पुल को ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।

व्हाइट हाउस में बन रहा 4 हजार करोड़ का अभेद्य बंकर, क्या बढ़ गया ट्रंप पर खतरा?

White House Bunker: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में व्हाइट हाउस के नीचे एक विशाल और अत्याधुनिक अभेद्य बंकर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब 3,400-4,000 करोड़ रुपये) की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट ने सुर्खियां बटोर ली हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें