Search KhabarFast

Press ESC to close

14 साल से न्याय की तलाश में भटक रही महिला, मंत्री के काफिले के सामने रोते हुए लगाई गुहार, सुनाई अपनी आपबीती

14 साल से न्याय की तलाश में भटक रही महिला, मंत्री के काफिले के सामने रोते हुए लगाई गुहार, सुनाई अपनी आपबीती

HARYANA NEWS:हरियाणा के झज्जर में लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में बुधवार को आयोजित परिवेदना समिति की बैठक के बाद एक भावुक और चिंताजनक दृश्य सामने आया। बैठक लेने पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा जब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना होने लगे,तभी अचानक एक महिला रोते हुए उनके काफिले के सामने आ गई। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को वहां से हटाकर मंत्री से मिलवाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंत्री से मुलाकात के दौरान महिला ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि वह जगपति पत्नी सुखबीर,मूल निवासी गांव मांडोठी तथा वर्तमान में नांगलोई की निवासी है। महिला के अनुसार,उसने वर्ष 2011 में झज्जर शहर निवासी देवेंद्र से गुरुग्राम रोड पर 300 गज का प्लॉट 7 लाख 50 हजार रुपये में खरीदा था। इस दौरान पूरा भुगतान कर एग्रीमेंट भी करवाया गया था। इसके बाद वर्ष 2013 में प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए उससे जरूरी दस्तावेज भी ले लिए गए,लेकिन आज तक रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले 14 वर्षों से लगातार अधिकारियों और थाने के चक्कर काट रही है,लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। उसने बताया कि जब भी वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने जाती है,तो उसे बुलाने के बजाय उल्टा धमकाकर भेज दिया जाता है।

महिला ने कहा कि उसने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई,लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यहां तक कि मंत्री से मिलने के बाद भी उसे कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast