Search KhabarFast

Press ESC to close

WhatsApp Mobile Recharge: मोबाइल रिचार्ज हुआ आसान! बस एक क्लिक में होगा काम, WhatsApp यूजर्स के लिए लाया नया फीचर

WhatsApp Mobile Recharge: मोबाइल रिचार्ज हुआ आसान! बस एक क्लिक में होगा काम, WhatsApp यूजर्स के लिए लाया नया फीचर

Mobile Recharge via WhatsApp: रोजमर्रा की जिंदगी को और आसान बनाने की दिशा में WhatsApp ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब यूजर्स को मोबाइल रिचार्ज के लिए अलग-अलग ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, मेटा ने इस लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भारत में प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज की सुविधा शुरू कर दी है। PayU के साथ साझेदारी में लाए गए इस फीचर से यूजर्स सीधे WhatsApp के अंदर ही अपना या किसी दूसरे का मोबाइल नंबर रिचार्ज कर सकेंगे। 

कैसे काम करेगा WhatsApp रिचार्ज फीचर?

1. WhatsApp होम स्क्रीन पर ऊपर दाईं ओर दिख रहे ₹ आइकन पर टैप करें।

2. Mobile Prepaid Recharge का विकल्प चुनें।

3. अपना नंबर या किसी मित्र/परिवार के सदस्य का नंबर सिलेक्ट करें (नंबर WhatsApp पर सेव ना भी हो तो मैन्युअली डाल सकते हैं)।

4. ऑपरेटर (Jio, Airtel, Vi) और सर्कल चुनें।

5. उपलब्ध रिचार्ज प्लान्स में से अपनी पसंद का प्लान चुनें।

6. UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पूरा करें।

बता दें, पूरी प्रक्रिया WhatsApp के अंदर ही पूरी हो जाती है, बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप पर जाने के। फिलहाल यह सुविधा Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) के प्रीपेड कनेक्शन्स के लिए उपलब्ध है। पोस्टपेड बिल पेमेंट की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है। 

Also read: 2 टन वाले Split AC पर बड़ा डिस्काउंट, Flipkart की नई सेल में तगड़ा ऑफर

WhatsApp रिचार्ज फीचर की खासियत

1. सुविधा: चैटिंग करते-करते ही रिचार्ज हो जाएगा। खासकर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी जो परिवार के सदस्यों का रिचार्ज करते रहते हैं।

2. सुरक्षा: PayU के माध्यम से प्रोसेस होने वाला पेमेंट UPI और कार्ड दोनों विकल्पों पर सुरक्षित है। WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नीति पेमेंट डिटेल्स को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है।

3. रोलआउट: फीचर अभी चरणबद्ध तरीके से रोलआउट हो रहा है। Android और iOS दोनों यूजर्स को धीरे-धीरे उपलब्ध हो रहा है। अगले दो हफ्तों में ज्यादातर यूजर्स के पास यह सुविधा पहुंच जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ कीमत सबसे कम

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की N सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है, जो OnePlus N6 और N6x के बाद बाजार में आया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast