Search KhabarFast

Press ESC to close

200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी...OnePlus का नया फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए बेस्ट है ये स्मार्टफोन

200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी...OnePlus का नया फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च,  गेमर्स के लिए बेस्ट है ये स्मार्टफोन

OnePlus 16 Launch: पुराने फोन से बोर हो चुके यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे है और गेम खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए OnePlus का नया स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल, OnePlus अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 आज 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को लॉन्च कर रहा है। यह लॉन्चिंग चीन में की जा रही है और ऐसी उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 9000mAh की बड़ी बैटरी से कई फीचर्स मिलते है, जो फोन गेमर के साथ सामान्य यूजर्स के लिए एकदम परफेक्ट है। तो चलिए OnePlus के इस नए फोन के फीचर्स के जानते है।

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 की बैटरी की बात करें तो फोन में 9000mAh Glacier Battery दी गई है। तो वहीं, इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यानी इतनी बड़ी बैटरी को बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म। इसका सबसे बड़ा फायदा फोन में गेम खेलने वालों को मिलेगा।

Also read: नवरात्रि में आएगा महिंद्रा का धमाकेदार कार, कंपनी इस दिन लॉन्च कर रही XUV ​​3XO

कैमरा क्वालिटि एकदम परफेफ्ट

OnePlus 16 में यूजर्स को 200MP का मेन कैमरा, जिसका साइज 1/1.4 इंच है मिलेगा। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

OnePlus 16 का डिस्प्ले 6.78-इंच का है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट देता है। तो वहीं, गेमिंग के लिए इसका रेट 185Hz तक जा सकता है। यानी गेम खेलते समय स्क्रीन पर मूवमेंट काफी स्मूद रहेगी। इसके अलावा  फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। RAM और स्टोरेज के लिए आपको दो ऑप्शन दिए गए है - 12GB/256GB और 16GB/1TB

बेस वेरिएंट की कीमत और भारत में लॉन्च

ताजा अपडेट के अनुसार, OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 सबसे पहले आज चीन में लॉन्च हो रहा है। जिसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है। लेकिन इसके बेस वेरिएंट की कीमत करीब 72,000 रुपये से शुरू हो सकती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नवरात्रि में आएगा महिंद्रा का धमाकेदार कार, कंपनी इस दिन लॉन्च कर रही XUV ​​3XO

महिंद्रा 15 अक्टूबर को XUV ​​3XO कॉम्पैक्ट SUV का CNG वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है। ऑटोकार इंडिया ने अप्रैल 2026 में ही XUV 3XO CNG के विकास की खबर दी थी , और अब कंपनी के एक टीज़र से इसकी पुष्टि हो गई है।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 हुई महंगी, सभी वेरिएंट की कीमत बढ़ी; जानें फीचर में क्या हुआ बदलाव?

रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी लोकप्रिय बाइक क्लासिक 350 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने इसके लगभग सभी वेरिएंट की कीमत करीब 2 हजार रुपये बढ़ा दी है। कीमत बढ़ने के बाद क्लासिक 350 का शुरुआती रेडडिच वेरिएंट अब 1.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast