Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतका रेवाड़ी के साधुशाह नगर की रहने वाली थी। वह घर से बैंक जाने के लिए स्कूटी पर निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
रेवाड़ी पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल, मृतका की पहचान साधुशाह नगर निवासी महिला के रूप में हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बस चालक की लापरवाही थी या नहीं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।