शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा

IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी का किया प्रदर्शन। लेकिन इसके बावजूद भी शर्मनाक रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया। कप्तान शुभमन गिल (127) और यशस्वी जायसवाल (101) के शतकों के साथ-साथ ऋषभ पंत (65) की अर्धशतकीय पारी ने भारत को पहले दिन 359/3 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। फिर भी, दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम ने अनएक्सपेक्टेड रूप से तीन शतकों के बावजूद एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी टीम ने एक पारी में तीन शतक जड़ने के बाद भी मैच में ऐसी स्थिति का सामना किया हो।
 
पहले दिन का दबदबा, दूसरे दिन की निराशा
20 जून को शुरू हुए इस टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। गिल और जायसवाल ने शानदार शतक जड़े। जबकि पंत ने आक्रामक अंदाज में 102 गेंदों पर 65 रन बनाए। जिसमें उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ा। लेकिन दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी अचानक लड़खड़ा गई। तीसरे विकेट के बाद भारत ने तेजी से विकेट गंवाए और पूरी टीम 471 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड ने इसके जवाब में तेज बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को दबाव में ला दिया।
 
पहली बार हुआ यह हादसा
टेस्ट क्रिकेट में यह पहला मौका है जब किसी टीम ने एक पारी में तीन शतक लगाने के बावजूद अपनी पारी को मजबूती से समेटने में असफल रही और इतने कम स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम के लिए यह तब और शर्मनाक हो गया। जब इंग्लैंड ने दुसरे दिन के अंत तक  209 रन बनाया। गिल और पंत की आक्रामक बल्लेबाजी के बावजूद इस नाकामी ने भारत को इस स्थिति में पहुंचाया।
 
गिल और पंत पर नजरें
भारतीय टीम अब इस टेस्ट को बचाने और सीरीज में वापसी करने की कोशिश में है। गिल जो अपनी कप्तानी के पहले ही मैच में शतक जड़ चुके हैं। और पंत जिन्होंने WTC में नया रिकॉर्ड बनाया टीम की उम्मीद बने हुए हैं। गौतम गंभीर की कोचिंग में यह युवा टीम नए युग की शुरुआत कर रही है। लेकिन इस हादसे ने उनकी कमजोरियों को भी उजागर किया।

Leave a comment