Search KhabarFast

Press ESC to close

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान; ये खिलाड़ी हुए नजरअंदाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान; ये खिलाड़ी हुए नजरअंदाज

India vs New Zealand 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज में शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, श्रेयस अय्यर की टीम में मौजूदगी उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। स्प्लीन इंजरी से उबर रहे श्रेयस अय्यर 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करने जा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस क्लीयरेंस लेना होगा। फिट पाए जाने पर वह उपकप्तान के तौर पर टीम में नजर आएंगे।

इस टीम में श्रेयस अय्यर की तो वापसी हुई है, लेकिन मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है। अय्यर चोट के बाद अभी एक भी मैच नहीं खेले हैं. लेकिन शमी घरेलू मैच में लगातार अच्छा खेल रहे हैं। इसके बावजूद शमी को इग्नोर किया गया।

चोट से उबरे गिल

वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी गर्दन की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में टीम इंडिया को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का भी साथ मिलेगा। वहीं, वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है।

इन खिलाड़ियों को मिली जिम्मेदारी

ऑलराउंडर के तौर पर टीम में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभालेंगे। तेज गेंदबाजी में टीम को मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा से काफी उम्मीदें होंगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत और केएल राहुल को चुना गया है। हालांकि, संजू सैमसन और ईशान किशन को वनडे टीम में जगह नहीं मिल पाई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी एक बार फिर टीम से बाहर हैं।

युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

युवा खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल और नितीश कुमार रेड्डी को मौका दिया गया है, जो इस सीरीज में खुद को साबित करना चाहेंगे। न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी और आखिरी मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी। कुल मिलाकर, ये सीरीज 11 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगी और भारतीय टीम के लिए यह एक अहम क्रिकेट चुनौती होगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टेस्ट सीरीज से पहले दोनों प्लेयर्स की बड़ी परीक्षा, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल दिखाएंगे दम !

IND A vs NZ A: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद वनडे और फिर दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस बड़ी परीक्षा से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है

क्रिकेट में रनों की बारिश से उड़े होश! 430 रन भी नहीं आए काम, डैरेन सैमी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल

Darren Sammy Social Media Post:क्रिकेट में अब कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। बल्लेबाजों के आक्रामक अंदाज ने खेल का पूरा समीकरण

सिर्फ 2 T20I खेलने वाले इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को मिली जूनियर चयन समिति की कमान, वर्ल्ड कप चैंपियन भी शामिल

BCCI Junior Selection Committee: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जूनियर चयन समिति में बड़ा बदलाव करते

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast