
नई दिल्ली : मोमोज एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई खाने के लिए क्रेज़ी रहता है. आजकल घर की नॉर्मल पार्टी की लिस्ट में भी मोमोज रखे जाते है. वहीं मोमोज को कई तरीको के स्वाद से खाया जाता. इसमें कई वैराइटी होती है. वहीं आज हम आपको तन्दूरी मोमोज बनाना सिखाएंगे. जिसके लिए आपको हमेशा बाहर जाकर खाने की जरूरत नही है. आप थोड़ी सी मेहनत से इसे घर पर ही स्वादिष्ट बना सकते है.
जानें कैसे बनते है तन्दूरी मोमोज
सामग्री
मैदा
पत्तागोभी
गाजर
कद्दूकस किया हुआ पनीर
पैपरिका
मिक्स हर्ब्स
नमक स्वादानुसार
तेल
बारीक़ कटा हुआ अदरक
अदरक लहसुन का पेस्ट
बारीक़ कट हुए प्याज़
मोमोज को तंदूरी करने की सामग्री
दही
कसूरी मेथी
तंदूरी मसाला
मिर्ची पाउडर
धनिया पाउडर
विधि
तंदूरी मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा डालें और उसमें नमक और तेल डाल कर उसे मिलाएं फिर थोड़ा पानी डालकर उसे गूंथ ले. फिर गूंथे हुए आटे को थोड़ी देर के लिए रख दें. उसके बाद मोमोज की स्टफिंग बनाने के लिए एक बाउल में बारीक़ कटा पत्तागोभी,गाजर, डाल कर उसे मिलाएं. वहीं अब एक कड़ाही में तेल डाल कर उसे गर्म करें. वहीं तेल के गर्म हो जाने पर इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन डाल कर उसे भूनें. अदरक के भुन जाने के बाद इसमें बारीक़ कटा प्याज़ डाल कर उसे भूनें. प्याज़ के भुन जाने पर मिक्स किया पत्तागोभी और गाजर में डाल कर उसमें काली मिर्च डालें. इसेक बाद इसमें पपेरिका, पनीर और अपने स्वादनुसार नमक डालकर उसे मिलाएं और उसे पकाएं. फिर उसमें 1-2 बड़ी चम्मच हरा धनिया डाल कर उसे मिलाएं. वहीं अब आपकी मोमो स्टफिंग तैयार है.
इसके बाद आप आटे को निकालें और उसकी छोटी लोई कर लीजिए,लोई के चार इंच के गोल में बेल लेने के बाद उसे हाथ पर रख कर 2 चम्मच स्टफिंग डाल कर उसे बंद कर दीजिए. वहीं मोमोज मे स्टफिंग बंद करने के लिए उसके एक तरफ के सिरे को आपस में मोड़ दीजिए और इसी तरह से लोई को आपस में चिपकाते हुए गोलाई में ले जाइए. वहीं आप इसे बहुत से आकार में बना सकते है. इसके बाद मोमोज स्टीम करने के लिए आपके घर में इडली स्टैंड भी ले सकते है. उसमें 2कप पानी डाल करर गर्म कर लें और अब एक इडली स्टैंड पर हल्का सा तेल लगाएं और पानी के बर्तन के ऊपर रख दीजिए. अब सभी मोमोस को उसमें रख कर उसे ढ़क दें. उसें कम सें कम 10मिनट तक स्टीम करें.
इसके बाद इसे तन्दूरी करने के लिए एक बर्तन में 1 कप दही में 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला और ¼ छोटी चम्मच नमक डाल कर सभी चीजो को मिलाएं. इसके बाद आपका मेरिनेट तैयार है. अब मेरिनेट में मोमोड डाल कर मिक्स कें ताकि सारे मोमोज पर मेरिनेट अच्छे से लग जाए. इसके बाद मोमोज को गैस पर पकाने के लिए एक लोहे की सीक लें और उस पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर मोमोज लगाएं. अब मीडियम आंच पर घूमाते हुए चारो ओर से हल्की चित्ती आने तक सेक लें. चारो ओर हल्की चित्ती आने पर मोमोज को आंच पर से हटा दें. इसके बाद मोमोज को सीक से निकाल लें. अब आपके तंदूरी मोमोज तैयार है. आप इसें रैड चिली सॉस और म्यौनिस के साथ भी परोस सकते है.
Leave a comment