
Tamilnadu Cyclone: चक्रवाती तूफान फेंगल को देखते हुए IMDने तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, IMDने दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में जिस तरह से गहरा दबाव बन रहा है, उसके चक्रवात में बदलने की आशंका जताई है। IMDने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव धीरे-धीरे 3 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
इस चक्रवाती तूफान को देखते हुए इंडियो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमे कहा गया है कि चेन्नई, तूतीकोरिन, मदुरै, तिरुचिरापल्ली और सलेम सहित तमिलनाडु के कई शहरों की उड़ानें प्रभावित रहेंगी।
तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान
बता दें, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित गहरा दबाव हाल ही में उत्तर की ओर बढ़ रहा है। ये रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इससे पहले 27 नवंबर तक यह त्रिंकोमाली से लगभग 100 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, नागपट्टिनम से 320 किमी दक्षिण-पूर्व, पुडुचेरी से 420 किमी दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 500 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी
चेन्नई और इसके उपनगरों में मंगलवार सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। IMD ने इस क्षेत्र के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यह बारिश 28 नवंबर तक जारी रह सकती है। इसी के साथ IMDने तमिलनाडु के लिए कई चेतावनियां जारी की हैं। IMDने 27 से 29 नवंबर तक चेन्नई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें भारी बारिश का अनुमान है।
वहीं, तमिलनाडु के अन्य जिलों जैसे कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट में 27 से 30 नवंबर तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMDने यह भी कहा कि 28 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
इंडियन कोस्ट गार्ड की एडवाइजरी
मौसम की स्थिति को देखते हुए ICG ने मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बंदरगाह पर लौटने का आग्रह किया है। इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमे कहा गया है कि IMDके अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवात में तब्दील होकर तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है।
इंडियन कोस्ट गार्ड का क्षेत्रीय मुख्यालय (पूर्व) नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है। ICG के जहाज, विमान और रडार स्टेशन मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बंदरगाह पर लौटने के लिए परामर्श जारी कर रहे हैं।
Leave a comment