
नई दिल्ली: टी-20 विश्व कप की शुरूआत हो चुकी है। भारत का पहला मुकाबला रविवार को मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मुकाबले का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जहां इस बार दोनों टीमें जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाती हुई नजर आने वाली है। इसके साथ ही भारत के पास 15 साल के सूखे को खत्म करने का शानदार मौका है। भारत की टीम सेमीफाइनल तक आसान से पहुंच सकती है।
भारत के ग्रुप में नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे जैसे टीमें शामिल है। टीम इंडिया नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज सकती है। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उसे काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। बांग्लादेश की टीम काफी बार बड़े उलटफेर कर चुकी है। 2007 का 50-50 विश्व कप तो आपको याद ही होगा। वहां बांग्लादेश की टीम ने भारत को हरा दिया था। जिसके भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज से ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा था।
अब बात करें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की
टी20 विश्व कप का आयोजन साल 2007 से हो रहा है। भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट के पहले एडिशन में दो बार भिड़ी थीं, जहां दोनों में टीम इंडिया विजयी रही थी। उस समय भारत की टीम 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज में पहली बार पाकिस्तान से भिड़ी थी। टीम इंडिया बॉलआउट में आसानी से जीत दर्ज करने में सफल रही थी। इसके बाद दोनों का आमना सामना फाइनल में हुआ जहां भारत ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में 24 सितंबर को पाकिस्तान को 5 रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
Leave a comment