
नई दिल्ली: पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुश करने वाली खबर है और एक दुखी करने वाली खबर है. बता दे ICC ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप को रद्द कर दिया है. यह वर्ल्ड कप ऑस्टेलिया में होना था. वहीं, IPL को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. IPL सितंबर से नवंबर के बीच केला जाएगा. ICC ने यह फैसले कोरोना वायरस के चलते लिए गए है. ICC ने टेलिकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में यह जानकारी दी है.
बताया जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया में कोरोना का कहर कम है. इसलिए ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप हो सकता है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खेल मंत्री रिचर्ड कोलबेक ने कहा था कि उनका देश टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों की मेजबानी करने की चुनौती से पार पा सकता है, लेकिन मुख्य मुद्दा यह है कि क्या टूर्नामेंट का आयोजन दर्शकों के बिना खाली स्टेडियमों में करना सही होगा. अब ऑस्ट्रेलिया ने मेजबानी को लेकर हाथ खड़े कर दिए है.
ICCका कहना है कि कोरोना वायरस के कारण जैसे हालात हैं ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में इस साल दर्शकों के साथ टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन मुश्किल था और बिना दर्शकों के वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के आयोजन का कोई मतलब नहीं रह जाता, इसलिए इसे स्थगित कर दिया गया.
ICCके पुरुष वर्ल्ड कप विंडो का पूरा सेड्यूल देखिए...
ICC पुरुषों का टी-20 वर्ल्ड कप 2021 अक्टूबर-नवंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा और 14 नवंबर 2021 को फाइनल होगा
ICC पुरुषों का टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अक्टूबर-नवंबर 2022 को आयोजित होगा और 13 नवंबर 2022 को फाइनल होगा
ICC पुरुषों का वर्ल्ड कप 2023 भारत में अक्टूबर-नवंबर 2023 में आयोजित किया जाएगा और 26 नवंबर 2023 को फाइनल होगा
वहीं, वर्ल्ड कप रद्द होने के बाद IPLका रास्ता साफ हो गया है. BCCIके IPL13का आयोजन 26 सिंतबर से शुरू हो जाएगा. 8 नवंबर को IPL का फाइनल खेला जाएगा. बताया जा रहा है कि यह IPL को UAE में आयोजित किया जा सकता है. श्रीलंका और UAEपहले ही BCCIके सामने अपना प्रस्ताव रख चुके है.
Leave a comment