ललित मोदी से पहले इन लोगों पर दिल हार चुकी है सुष्मिता सेन, पाकिस्तान के इस शख्स का नाम भी है शामिल

ललित मोदी से पहले इन लोगों पर दिल हार चुकी है सुष्मिता सेन, पाकिस्तान के इस शख्स का नाम भी है शामिल

नई दिल्ली: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिलहाल सुष्मिता सेन बिजनेसमैन और IPL फाउंडर ललित मोदी को डेट कर रही है। अब खबरें सामने आ रहे है कि सुष्मिता ने ललित मोदी से गुपचुप सगाई कर ली है और इसकी जानकारी खुद ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही ललित ने सुष्मिता के साथ अपनी सगाई करने का ऐलान किया है। वहीं ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन ने कई एक्ट्रेस, डायरेक्टर को डेट कर चुकी है। माना जाता है कि सुष्मिता सेन के अब तक 11 ब्यॉफ्रेंड रह चुके है।   

विक्रम भट्ट, फिल्म निर्देशक 

सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट के रिश्ते की शुरुआत दस्तक मूवी की शूटिंग के दौरान हुई थी। सुष्मिता संग अफेयर की वजह से विक्रम को काफी परेशानी हुई थी, क्योंकि वो पहले शादीशुदा थे। जिस वजह से ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं खिंच पाया।

वसीम अकरम, पाकिस्तान क्रिकेटर

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम का अफेयर काफी चर्चा में रहा था। पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम से सुष्मिता की पहली मुलाकात टीवी शो को होस्ट करने के दौरान हुई थी। वसीम अकरम और सुष्मिता सेन के बीच रिश्ता लंबा नहीं चल पाया। जानकारी के मुताबिक, वसीम के शक्की स्वभाव ने उनके रिश्ते को खराब कर दिया। सुष्मिता सेन की ग्लैमरस जीवनशैली और व्यस्त कार्यक्रम ने क्रिकेटर को अपने भविष्य के बारे में असुरक्षित और अनिश्चित बना दिया था।

रणदीप हुड्डा, एक्टर

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और एक्टर रणदीप हुड्डा के लिंकअप की खबरें मीडिया में कई बार सामने आ चुकी हैं। दोनों को प्यार फिल्म 'कर्मा और होली' की शूटिंग के दौरान हुआ था। उस समय दोनों को एक साथ देखा जाता था। दोनों ने करीब तीन साल तक डेट किया।

ऋतिक भसीन, रेस्त्रां मालिक

2015 के आसपास, सुष्मिता मुंबई के एक रेस्त्रां मालिक ऋतिक भसीन के साथ अफेयर के चलते सुर्खियों में थीं। दोनों को कई बार पब्लिक आउटिंग में साथ देखा गया था लेकिन 2017 में इनका ब्रेकअप हो गया था।

मुदस्सर अजीज, डायरेक्टर

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज भी उन लोगों में से थे, जिनका सुष्मिता के साथ अफेयर रहा। सुष्मिता ने मुद्दसर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म दूल्हा मिल गया में भी काम किया था जो कि फ्लॉप रही थी। मुद्दसर की डेटिंग की खबरों ने जब जोर पकड़ा तो सुष्मिता के साथ उनका नाम जुड़ने से उनका परिवार काफी नाराज हुआ, जिसके बाद उन्होंने सुष्मिता से ब्रेक अप कर लिया था।

बंटी सचदेव

बंटी सचदेव के साथ भी सुष्मिता की डेटिंग की खबरें आई थीं। बंटी सचदेव एक टैलेंट कंपनी के मालिक हैं। दोनों को साथ में कई बार पब्लिक गैदरिंग में देखा गया था। उस वक्त वो सुष्मिता के मैनेजर भी हुआ करते थे।

संजय नारंग, होटल चेन मालिक

होटल चेन के मालिक संजय नारंग और सुष्मिता सेन भी कई मौकों पर एक साथ नजर आए थे। उम्र में करीब 8 साल बड़े नारंग के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट में सुष्मिता ने लिखा था, जब वह आपको सबसे खूबसूरत चीजें बताता है और वास्तव में उनका मतलब है। प्यार में होना एक बात है और प्यार होना एक बात है।

रोहमन शॉल, मॉडल

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के बीच अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। रोहमन उम्र में सुष्मिता से 15 साल छोटे हैं, हालांकि दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। रोहमन और सुष्मिता का अफेयर साल 2018 से शुरू हुआ और 2021 तक चला।

Leave a comment