Sushant Singh Rajput Helicopter Shot: धोनी का ‘हेलिकॉप्टर’ शॉट सीखने के लिए सुशांत ने की थी बहुत मेहनत, कोच केशव बनर्जी ने दी जानकारी

Sushant Singh Rajput Helicopter Shot: धोनी का ‘हेलिकॉप्टर’ शॉट सीखने के लिए सुशांत ने की थी बहुत मेहनत, कोच केशव बनर्जी ने दी जानकारी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर ले जाने वाले क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर एक फिल्म बनी है. जिसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने दमदार अभिनय किया था. फिल्म का नाम था ‘एमएस धोनी’ हालांकि, अब यह अभिनेता इस दुनिया को अलविदा कह गया है. इस फिल्म में काम करके सुशांत सिंह राजपूत ने काफी तारीफें बटोरी थी. बता दें कि सुशांत सिंह ने धोनी की फिल्म में अभिनय करने के लिए काफी मेहनत की थी. सुशांत सिंह ने धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी के पास भी गए थे ताकि वह भारतीय कप्तान के बहुचर्चित हेलिकॉप्टर शॉट को लगाना सीख सकें.

इस फिल्म में कई ऐसी चीजें थीं जो सुशांत ने धोनी की तरह ही की थीं और हेलिकॉप्टर शॉट उनमें से एक था. इस फिल्म में बनर्जी के रोल को अनुभवी अभिनेता राजेश शर्मा ने निभाया है. बनर्जी ने कहा सुशांत काफी अच्छे इंसान थे और उन्होंने फिल्म के लिए हेलिकॉप्टर शॉट तथा धोनी के तौर तरीके सीखने के लिए उनसे संपर्क किया था. केशव बनर्जी ने कहा, 'वह बहुच अच्छे इंसान थे. वह बहुत अच्छे से पेश आते थे. अब सुशांत इस दुनिया में नहीं है मुझे विश्वास नहीं हो रहा है. 'मुझे याद है जब वह रांची में आए थे. हमने लंबी चर्चा की थी. मैं वहां था. माही के दोस्त वहां थे. वह हमेशा मुझसे कहते थे कि दादा, धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट सिखा दो ना.

सुशांत ने मुझसे पूछा था कि माही कैसे खेलता है, उसके चेहरे के हावभाव क्या होते हैं. वह काफी फोकस कर रहे थे. एक तरफा समर्पण, इसलिए चीजें इतने अच्छे से हुईं. आप नहीं कह सकते कि वो धोनी नहीं है. आज मेरे पास सिर्फ यादें हैं. मैं गहरे सदमे में हूं. बताते चले कि आज मुंबई में सुशांत राजपूत का अंतिम संस्कार कर दिया गया. जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता शामिल हुए. पटना से सुशांत सिंह राजपूत के पिता और भाई आज मुबंई पहुंचे थे. सुशांत की मौत का सबसे ज्यादा असर उनके पिता पर हुआ है.

 

Leave a comment