Sushant Singh Case: ड्रग्स मामले में सारा अली खान-रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को समन भेजेगी NCB

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले को सुलझाने में एनसीबी तेजी से जांच में जुटी है. इस बीच खबर आ रही है कि ड्रग्स मामले में इस हफ्ते सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से पूछताछ हो सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार NCB जल्द ही इन तीनों एक्ट्रेस को भी पूछताछ के लिए समन भेजने की तैयारी में है.
दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान ड्रग्स मामले बॉलीवुड के 25 सेलिब्रिटीज का नाम लिया है, जिनमें सारा और रकुल के साथ श्रद्धा का भी नाम बताया जा रहा है. एनसीबी इन तीनों स्टार्स को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है. खबर है कि सारा एक हाई प्रोफाइल ड्रग पैडलर के संपर्क में थी. वहीं मामले में रकुल का नाम भी खुलकर सामने आ रहा है.
बता दें कि ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती पहले से ही जेल में हैं. रिया के अलावा उनका भाई शोविक भी एनसीबी की हिरासत में है. वहीं दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनकी विसरा रिपोर्ट आ चुकी है, जिसका खुलासा होते ही इस बात का पता चल जाएगा कि सुशांत ने सुसाइड किया था या उनकी हत्या की गई थी. फिलहाल इस मामले में सीबीआई हर एंगल से जांच कर रही है.
Leave a comment