JP Nadda Reaction On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के एक बयान पर करारा पलटवार किया है। दरअसल, राहुल गांधी ने बीते दिनों भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार पर सरेंडर करने का आरोप लगाया था। अब राहुल के इस बयान पर राजनीतिक बयानबाजी शुरु हो गई है। जेपी नड्डा ने इसे भारत और सेना का अपमान बताया है।
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी-RSS वालों को सरेंडर की आदत है। अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती को कभी सरेंडर नहीं होता। ट्रंप का फोन आया और नरेंद्र मोदी जी तुरंत सरेंडर हो गए। BJP-RSS का करैक्टर है कि वो हमेशा झुकते हैं। ट्रंप ने मोदी जी को इशारा किया, तो उन्होंने ट्रंप के आदेशों का पालन किया।“
“भारतीय सेना और राष्ट्र का अपमान”
जेपी नड्डा ने कहा,"राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य एवं पराक्रम को ‘सरेंडर’ कहकर संबोधित करना, न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि भारतीय सेना और राष्ट्र के साथ-साथ 140करोड़ भारतवासियों का भी घोर अपमान है। अगर कोई पाकिस्तानी भी ऐसा कहता तो हम उस पर हँसते भी लेकिन जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में तबाही मचाई, उसके बाद पाकिस्तान की जनता से लेकर उसकी सेना और उसके प्रधानमंत्री ने भी ऐसा कहने की हिम्मत नहीं की लेकिन राहुल गाँधी ऐसा बोल रहे हैं! यह देशद्रोह से कम नहीं है।"
जेपी नड्डा ने कहा, "भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 300किमी घुस कर उसके 11एयरबेस को तबाह किया, 9आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया, 150से ज्यादा आतंकी मारे। पाकिस्तान तो रोते-रोते दुनिया को बता रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 18जगह हमला करके सब कुछ तबाह कर दिया और राहुल गाँधी देश के सरेंडर की बात कर रहे हैं। राहुल गाँधी को पता होना चाहिए कि “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता की घोषणा सरकार ने या भाजपा के किसी प्रवक्ता ने नहीं की थी, बल्कि भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई थी। “ऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सेना के बहादुरी, शौर्य एवं पराक्रम का उद्घोष है।"
राहुल गांधी पर साधा निशाना
जेपी नड्डा ने कहा,"वास्तव में जिनकी नीतियाँ सरेंडर की रही हो, उसे इसके आगे कुछ सूझ भी नहीं सकता- क्यों, ऐसा ही है न राहुल गाँधी जी? राहुल गाँधी, सरेंडर आप करते होंगे, आपकी पार्टी ने किया होगा, आपके नेताओं ने सरेंडर किया होगा क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है। लेकिन भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की dictionary में है, आपके DNA में है। राहुल गांधी, आपको अपनी पार्टी की सरकारों का कार्यकाल याद करना चाहिए किस तरह आपने इतिहास में 'सरेंडर' किया। आपने आतंकवाद के सामने सरेंडर किया, शर्म-अल-शेख में सरेंडर किया, 1971की लड़ाई जीतने के बाद शिमला में टेबल पर सरेंडर किया, सिंधु जल समझौते में सरेंडर किया, हाजी पीर का दर्रा सरेंडर किया, छम्ब सेक्टर का 160किमी का इलाका सरेंडर किया, 1962की लड़ाई में सरेंडर किया, 1948में सरेंडर किया और यहाँ तक कि देश की आजादी के समय मुस्लिम लीग के भी सामने सरेंडर किया।"
Leave a comment