
Delhi: कॉमेडी इंडस्ट्री का जाना माना नाम सुनील ग्रोवर अक्सर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। जहां एक तरफ आए दिन कलाकार अपनी वीडियो और तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते रहते है। वहीं दूसरी तरफ इन दिनों उनका एक वीडियो चर्चा का विषय बन चुका है। इस वायरल हो रहे वीडियो में वह स्टेडियम के अंदर से मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन से अपील करते हुए नजर आ रहे है।
शिखर धवन से कलाकार ने कि ये अपील
बता दें कि सोशल मीडियो पर वायरल हो रही वीडियो में सुनील के हाथ में तख्ती देखी जा रही है। इस पर लिखा हुआ है कि शिखर भाई अगली सीरीज में अपने साथ यूके ले चलो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल,वह इस वीडियो के जरिए अपने शो यूनाइटेड कच्चे का प्रचार कर रहे थे। वहीं सुनील इन दिनों यूनाइटेड कच्चे वेब सीरीज में नजर आ रहे है। इस शो में दिखाया गया है कि देश में कई लोगों के लिए विदेश जाना एक सपना होता है। ऐसे में कुछ लोगों के लिए यह महज सपना बनकर रह जाता है। वहीं, कई लोग इस सपने को साकार करने के लिए हर मुमकिन तरीका आजमाते हैं।
जवान शो में आएंगे नजर
वहीं बहुत जल्द सुनील ग्रोवर जवान नाम के एक शो में नजर आने वाले है। उनके साथ इस शो में सपना पब्बी,निखिल विजय, सतीश शाह,मनु ऋषि चड्ढ़ा, नयनी दीक्षित और नीलू कोहली लीड रोल में नजर आएंगे। जुनून पर आधारित यह शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आईएमडीबी पर भी इसे 7.8 रेटिंग मिली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील जल्द ही शाहरुख खान की जवान में भी नजर आने वाले हैं। किंग खान के फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म दो जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
Leave a comment