
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशील शेट्टी की बेटी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर काफी छाई हुई है। बता दें कि सुशील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आने वाले दिनें में शादी के बंधन में बंधने जा रही है। अथिया अपने बॉयफ्रैंड से शादी करने जा रही है। दरअसल अथिया अपने क्रिकेटर केएल राहुल को काफी समय से डेट कर रही है। हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को पिछले साल ही ऑफिशियल किया था। वहीं अब अथिया और केएल 3 महीनों के अंदर शादी के बंधन में बंध सकता है।
जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी मुंबई में ही होगी। कपल के परिवारवालों से शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। साथ ही दोनों ने मुंबई में एक घर भी लिया है, जहां वे शादी के बाद रहेंगे। हाल ही में कपल अपनी घरवालों के साथ नया घर देखने पहुंचे था। फिलहाल इस घर में रिनोवेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। बता दें कि अथिया का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने चंद फिल्मों में काम करने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे है। दोनों के रिश्ते से घरवालों को भी कोई एतराज नहीं है। कपल काफी बार वेकेशन पर भी साथ जा चुका है। हाल ही में केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी कराने विदेश गए थे तो अथिया भी उनके साथ गई थी। दोनों की फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कहा जा रहा है कि यह शादी दोनों ही परिवारवालों के लिए बड़ा फंक्शन है और अथिया खुद अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हुई है। वे खुद ही शादी में होने वाले हर फंक्शन की तैयारियां अपनी देखरेख करवा रही है।
Leave a comment